शाहरुख खान की फिल्म Jawan रिलीज होने के बाद बॉक्सऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख के फैंस भी इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म की छोटी- छोटी क्लिप भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख के स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। जिस फोन को शाहरुख ने जवान फिल्म में चलाया था। उस फोन की कीमत जानने के लिए फैंस खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फोन की कीमत जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स।
शाहरुख खान Jawan फिल्म में इस फोन का कर रहे हैं इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में शाहरुख खान एक बेहद दमदार स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये शाओमी का सब बांड है, पहली बार कंपनी ने Poco F1 को लॉन्च किया था। इसकी सफलता के बाद अब मिड रेंज सेगमेंट में कई फोन उपलब्ध हैं। शाहरुख खान जवान फिल्म में जिस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह Poco X4 Pro है। ये एक मिड रेंज सेगमेंट की स्मर्टफोन है।
यह भी पढ़ें: Instagram Head Success story: वेटर से इंस्टाग्राम हेड बनने तक का सफर, जानें कैसे था संघर्ष
Poco X4 Pro फोन की कीमत और फीचर्स
इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। ये 3 कलर ऑप्शन ब्लू, ब्लैक और येल्लो कलर में उपलब्ध है। शाहरुख खान जवान फिल्म में जिस कलर वेरिएंट का इस्तेमाल कर रहे हैं वह ब्लैक कलर है। Poco X4 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB+64GB, 8GB+128GB में खरीद सकते हैं। इसमें 64MP + 8MP + 2MP और फंट में 16MP कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी है।
रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं शाहरुख
शाहरुख खान रियलमी स्मार्टफोन के ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि रियलमी के ब्रांड एंबेसडर होने के बावजूद शाहरुख पोको को क्यों प्रमोट कर रहें हैं। शायद यह एक मार्केट सट्रेटजी हो सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines