जापानी रिसर्चर का कमाल, तैयार किया ऐसा डिवाइस जो आपके सपने को Video में करेगा रिकॉर्ड
Dream Recording Device: जापानी रिसर्चर ने एक ऐसा डिवाइस बनाया जो आपके सपने को वीडियो फॉर्मेट में रिकॉर्ड करेगा और आपको प्रदर्शित करेगा।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Dream Recording Device: कहते हैं न कि सपना का सच होना भगवान से मुलाकात जैसा है। लोग रात में सपने देखते हैं और वह सुबह तक गायब हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके सपने को कोई फिल्म की तरह रिकॉर्ड कर ले और उसे सुबह आपके आंखों के सामने दिखे तो कैसा होगा। चौंकिए मत, लेकिन ये अब सच होने वाला है। क्योंकि, जापानी रिसर्चर ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, जिसके बाद हर कोई हैरान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी रिसर्चर एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रहे हैं, जो रात के सपने को रिकॉर्ड कर लेगा और उसे एक फिल्मी रूप देगा।
रिपोर्ट के अनुसार, जापानी शोधकर्ताओं ने एक उपकरण विकसित किया है जो आपके सपनों को प्लेबैक कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस मस्तिष्क गतिविधि को मापने और विशिष्ट स्वप्न सामग्री से जुड़े पैटर्न की पहचान करने के लिए फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (FMRI) को नियोजित करता है। मशीन लर्निंग एल्गोरिदम फिर इन पैटर्न को विजुअल इमेजरी में फिर से संगठित करता है, जिससे ड्रीम प्लेबैक वीडियो का निर्माण संभव हो जाता है। यह उपकरण सपनों के सब्जेक्टिव एक्सपीरिएंस और ऑब्जेक्टिव विजुअल रिप्रजेंटेशन के बीच अंतर को पाटने के लिए डीप लर्निंग और नेचुरल नेटवर्क की पावर का इस्तेमाल करता है।
इस डिवाइस की एक और बड़ी खासियत ये है कि आप सपने के वीडियो को जब चाहे देख सकते हैं, जब चाहें रोक सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो आप अपने सपने के वीडियो पाउस कर सकते हैं या फिर उसे दोबारा से देख सकते हैं। यह डिवाइस सपनों, भावनाओं, यादों और मानसिक कल्याण के बीच संबंधों का अध्ययन करने का अवसर प्रस्तुत करता है। सपनों की सामग्री और पैटर्न का विश्लेषण करके, शोधकर्ता व्यक्तित्व के छिपे हुए पहलुओं को उजागर कर सकते हैं।
हालांकि, अभी ये खुलासा नहीं किया गया है कि इस हाई टेक्नोलॉजी वाले डिवाइस को मार्केट में खुले तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: