itel Vision 3 Turbo ने की भारत में एंट्री, तगड़े फीचर्स के साथ कीमत बेहद कम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

itel Vision 3 Turbo Launch Price in India: आईटेल (itel) ने अपना नया स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया है। इसका नाम आईटेल विजन 3 टर्बो है। ये फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस नए डिवाइस विजन 3 टर्बो को कम कीमत में अधिक खासियत के साथ पेश किया गया है। बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन कंपनी का एंट्री लेवल फोन है। आइए itel Vision 3 Turbo के बारे में जानते हैं।
आईटेल विजन 3 टर्बो में 64GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसकी कीमत सिर्फ 7,699 रुपये है। बात करें फीचर्स की तो फोन में इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्मार्ट फेस अनलॉक के साथ एआई पावर मास्टर का सपोर्ट मिलता है।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale: 5जी स्मार्टफोन्स पर छूट ही छूट! होगा हजारों रुपये का फायदा
आईटेल विजन 3 टर्बो में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है। बता दें कि फोन पर “वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर” भी मिल रहा है। ये वारंटी फोन के खरीद से 100 दिनों तक उपलब्ध है। इस दौरान अगर फोन की स्क्रीन टूट जाए तो आप इस ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: