हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गजब! 108MP AI कैमरा, 8GB RAM और 5,000mAh की बैटरी, कीमत 10 हजार से कम

itel s24 launch price and Features: आईटेल भारत में आज एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कीमत तो 10,000 रुपये से कम होगी लेकिन इसमें आपको 108MP AI कैमरा, 8GB RAM और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन

itel s24 launch price and Features: आईटेल भारत में आज एक और तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे S-सीरीज के तहत पेश करेगी। ये स्मार्टफोन itel S24 के नाम से भारतीय बाजार में दस्तक देगा। अमेजन पर भी इस हैंडसेट का एक लॉन्च पेज लाइव हो गया है। आईटेल S24 इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही खरीदने के लिए उपलब्ध है। तो, हमारे पास स्मार्टफोन के फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। इसके अलावा, अमेजन ने लॉन्च से पहले इसके डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। आइए इसके बारे में जानें

itel s24 के फीचर्स

itel s24 में कलर बदलने वाला बैक पैनल मिलने वाला है, जो सूरज की रोशनी में अपना कलर बदल देगा। हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो G91 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 8GB RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस में 108MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ AI पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, 3x जूम, डुअल वीडियो, स्लो-मोशन और कई कैमरा फीचर्स मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Realme और Oppo के आ रहे हैं तगड़े Smartphone, लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

मिलेगी 5,000mAh की बैटरी

फोन में 6.6 इंच 90Hz एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसमें 8MP सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। डिवाइस में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। डिवाइस के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल डीटीएस स्पीकर और Android 13 OS मिलेगा।

itel s24 की भारत में संभावित कीमत

फोन डॉन व्हाइट, कोस्टलाइन ब्लू और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, अमेजन टीजर से कंफर्म हो गया है कि itel S24 की कीमत XX99 रुपये होगी। इसे देखते हुए रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन 10,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola