itel के इस नए फोन के दीवाना हुए लोग! 6000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा और कीमत 8 हजार रुपये से भी कम
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

itel P40 launch in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने हाल ही में अपना एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel P40 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो सस्ते में एक अच्छे फोन की तलाश कर रहे हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम रखी है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा, फेस अनलॉक, दमदार बैटरी के साथ कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को अपनी आकर्षित करता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस नए धांसू फोन के बारे में सबकुछ…
8 हजार रुपये भी कम कीमत में हुआ लॉन्च (itel P40 launch in India)
कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में 7,699 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि, आईटेल ने अभी तक इसके उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। फोन को तीन कलर ऑप्शन- फोर्स ब्लैक, ड्रीमी ब्लू और लग्जरियस गोल्ड में पेश किया गया है। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर नजर डालते हैं…
आईटेल के इस नए फोन में 6.6 इंच का HD+IPS Water Drop फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट- 2GB+64GB और 4GB+64GB में पेश किया है। इसमें मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके जरिए मेमोरी को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः मात्र 799 रुपये में मिल रहा Poco का धाकड़ स्मार्टफोन! मिलेगा 6GB रैम के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा
यूनिसॉक SC9863A चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में Android 12 Go एडिशन दिया गया है। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वारंटी दे रही है। साथ ही वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए ग्राहकों को पैसे भी नहीं देने होंगे। कंपनी ने कहा है कि यह फोन अल्ट्रा-स्लिम है। यह 9.2mm का है।
कैमरे की जहां तक बात है तो कंपनी ने इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दी है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक VGA सेंसर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी पैक मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: