Itel ने अपने दो नए फीचर्स फोन को भारत में पेश कर दिया है। एक का नाम आईटेल मैजिक एक्स और दूसरे का नाम मैजिक एक्स प्ले है। दोनों ही फीचर्स फोन किफायती कीमत और 4G VoLTE सपोर्ट के साथ है। इनमें लेटेस्ट चैटिंग ऐप्स और एक बिल्ट-इन म्यूजिक ऐप भी है। आइए Itel Magic X और Magic X Play की खासियत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Itel Magic X and Magic X Play Specifications

आईटेल मैजिक एक्स और मैजिक एक्स प्ले के खासियत की अगर बात करें तो मैजिक एक्स प्ले में 1.77 इंच का 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 128×160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। वहीं, 2.4 इंच के 3D कर्व्ड क्यूवीजीए डिस्प्ले है जो 240×320 पिक्सल रिजोल्यूशन है।

दोनों फीचर फोन में 48MB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ है जिसमें यूनिसोक T107 का प्रोसेसर हैं।

विज्ञापन

Itel Magic X and Magic X Play price in India

आईटेल मैजिक एक्स को 2,299 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। इसका मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन है। वहीं, Magic X Play की कीमत 2,099 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और मिंट ग्रीन उपलब्ध हैं। दोनों फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन तौर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Itel Magic X and Magic X Play Camera and Battery

दोनों फोन में वीजीए रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। आईटेल मैजिक एक्स में 1200mAh बैटरी और आईटेल मैजिक एक्स प्ले में 1900mAh की बैटरी है। फीचर्स पर गौर करें तो दोनों फोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ है। दोनों में 3.5mm का हेडफोन जैक, वायरलेस FM और ब्लूटूथ v4.2 कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ