Itel Flip 1 Phone Launch Price in India: भारत में सस्ते फ्लिप फोन की एंट्री हो गई है जिसकी कीमत सिर्फ 2,499 रुपये है। भले ही ये एक कीपैड फ्लिप फोन है लेकिन देखने पर आपको सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 (Samsung Galaxy Z Flip 6) की याद आ सकती है। लुक और डिजाइन से सैमसंग का महंगे फोन याद आ सकता है। इसका डिवाइस स्लीक डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। आइए आपको आईटेल के लेटेस्ट फ्लिप फोन के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
Itel Flip 1 Phone Price and Availability
आईटेल का फ्लिप 1 फोन 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसके साथ तगड़ी बैटरी और कैमरा दिया गया है। बात करें उपलब्धता कि तो आईटेल फ्लिप 1 फोन को आप रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके तीन कलर ऑप्शन्स हैं। लाइट ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक कलर में आप फ्लिप 1 फोन को खरीद सकते हैं। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Diwali Utsav: मोबाइल फोन और लैपटॉप पर मिलेगी भारी छूट!
Itel Flip 1 Phone Specifications
आईटेल फ्लिप 1 फोन में 2.4-इंच का OVGA डिस्प्ले है। इसका बैक डिजाइन लेदर के साथ है। फोन एक ग्लास फिनिश के साथ है। कीपैड के ऊपर आपको एक साईनिंग लुक देखने को मिलेगा। इस फोन में रियर VGA कैमरा है। ये लाइटवेट फोन तगड़ी बैटरी के दावे के साथ आता है। एक बार की चार्जिंग पर 7 दिनों तक बैटरी बैकअप मिलता है। फोन में 1200mAh की बैटरी है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में किंगवॉयस फीचर है। फोन के साथ 13 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ कॉल सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन एक अच्छी तस्वीर क्लिक करने में सक्षम होगा। इसके साथ टाइप सी पोर्ट चार्ज मिलता है। एक ग्लास-डिजाइन वाला कीपैड के साथ आने वाला ये फ्लिप फोन नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ है।
ये भी पढ़ें- Vi दे रहा है कम में 17 OTT Apps का फायदा
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines