itel A70 Smartphone Launch Price: आईटेल ने अपने A-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन itel A70 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो आईफोन खरीदना चाहते हैं। क्योंकि, यह दिखने में iPhone 15 Pro जैसा लगता है। साथ ही इस फोन की कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
itel A70 की खासियत
आईटेल ए70 4जी की मोटाई महज 8.6mm है। इसके कैमरा ऐरे का डिजाइन काफी हद तक iPhone 15 Pro से मिलता जुलता है। इस फोन में 720 x 1612 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच की एचडी + स्क्रीन मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 500 nits की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। स्क्रीन में एक डायनामिक बार भी शामिल है, जो ऐप्पल के डायनामिक आइलैंड के समान है। सिक्योरिटी के लिए आईटेल के इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
यह स्मार्टफोन Unisoc T603 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 4GB तक रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक का वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अतिरिक्त स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः Apple के 10th Gen वाले iPad पर 9,000 रुपये तक की छूट, ऑफर्स डिटेल्स यहां
बात करें कैमरे की तो आईटेल ए70 4जी में फोटोग्राफी के लिए 13MP के दो रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस है और यह Android 13 Go एडिशन पर आधारित itel OS 13 पर काम करता है। itel A70 में यह 4G, 3G और 2G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है।
itel A70: कीमत और कलर ऑप्शन
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि इस फोन की कीमत USD 90 (लगभग 7,490 रुपये) होगी। फोन को ब्लू, गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines