WhatsApp Feature: वाट्सएप पर डिलीट मैसेज को पढ़ना है बिल्कुल आसान, जानें क्या है तरीका
Edited By News24 हिंदी

वाट्सएप पर डिलीट मैसेज को आप भी पढ़ सकते हैं।
Edited By News24 हिंदी

वाट्सएप पर डिलीट मैसेज को आप भी पढ़ सकते हैं।
आज के मॉर्डन जमाने में वाट्सएप (WhatsApp) हर कोई चलाता है। वाट्सएप में मैसेज, फोटो, वीडियो रोज लोग भेजते हैं। कई बार मैसेज भेजकर लोग वाट्सएप से उसे डिलीट कर देते हैं। अक्सर लोग ऐसा इसलिए करते हैं कि उनका मोबाइल फोन (Mobile Phone) दूसरे के हाथ में जाने पर सामने वाले को पता न चले कि किसी को कोई मैसेज भेजा था। लेकिन अब वाट्सएप पर भेजा गए मैसेज को भी पढ़ा जा सकता है।
वाट्सएप समय-समय पर चैटिंग के लिए नए फीचर्स भी पेश करती है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होता है। कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर ‘Delete for everyone’ फीचर आया था। इसके आने से लोगों को दोनों ओर से किसी चीज को डिलीट करना आसान हो गया। इस ऑप्शन से मैटर दोनों तरफ से डिलीट हो जाता है। कई बार चैट में ‘Delete for everyone’ देखने के बाद ऐसा लगता है कि चैट में जो भेजा गया है उसे डिलीट करना होगा। तो आपकी इस उलझन को सुलझाने का एक तरीका है। हां, आप हटाए गए संदेशों को आसानी से पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि चैट में क्या भेजा गया था।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए एंड्रॉइड यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए आपको Google Play Store पर जाना होगा। अब आपको यहां से डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए कई ऐप्स डाइनलोड करने होंगे। आपको यहां से WAMR और WhatsRemoved+ ऐप डाउनलोड करने होंगे।
अब आप यहां ऐप डाउनलोड करें और इसे एंड्रॉइड के लिए आवश्यक अनुमतियां दें। ‘Delete for everyone’ के रूप में चिह्नित सभी संदेश ऐप में सहेजे जाएंगे। इनमें से कुछ ऐप्स में मीडिया फ़ाइलों को सहेजने की क्षमता भी है। जब भी व्हाट्सएप में कोई मैसेज सभी के लिए डिलीट हो जाएगा तो वह थर्ड पार्टी ऐप सेव हो जाएगा और फिर आप डिलीट किए गए मैसेज को कभी भी पढ़ सकते हैं। इस काम को आप ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट में पूरा कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: