हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच Google की बड़ी कार्रवाई, लाइव ट्रैफिक फीड को किया डिसेबल

Israel Hamas War Live Update: इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इसी बीच गूगल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Live Traffic Feed को डिसेबल कर दिया है।

विज्ञापन

Israel Hamas War Live Update: इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है लगभग सभी देश एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। जहां अमेरिका इजरायल की सहायता कर रहा है तो वहीं दुनियाभर के लगभग सभी मुस्लिम देश हमास के समर्थन में हैं और इजरायल की ओर किए जा रहे हमले का विरोध कर रहे हैं। बम बारूद के साथ ही इजरायल-हमास युद्ध को कई कई तरीकों से लड़ा जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने Google Apps और Waze के लिए इजरायल और गाजा पट्टी में लाइव ट्रैफिक फीड को डिसेबल कर दिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने यह कदम इजरायली सेना के अनुरोध के बाद उठाया है। Google मैप्स और वेज में लाइव ट्रैफिक फीड को डिसेबल करने की यह रिपोर्ट उत्तरी गाजा में संभावित जमीनी हमले से पहले भी आई है। ब्लूमबर्ग के एक Google प्रवक्ता ने कहा,  ”जैसा कि हमने पहले संघर्ष की स्थितियों में और क्षेत्र में उभरती स्थिति के जवाब में किया है, हमने स्थानीय समुदायों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइव ट्रैफिक स्थितियों और व्यस्तता की जानकारी को देखने की क्षमता को अस्थायी रूप से डिसेबल कर दिया है।”

Israel Hamas War: लाइव फीड डिसेबल होने से क्या होता है?

इसके तहत गूगल किसी लोकेशन से रियल टाइम क्राउडिंग डेटा हटा देता है। सूत्रों ने ब्लूमबर्ग को बताया है कि इजरायल और गाजा गाजा पट्टी में लाइव ट्रैफिक फीड को डिसेबल इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुरोध पर किया गया है। हालांकि, आईडीएफ ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः पुराना फोन चोरी हुआ हो या सेकेंड हैंड लेना हो, इन बातों का रखें ध्यान

लाइव फीड डिसेबल करने की सूचना सबसे पहले गीकटाइम नामक एक इजरायली टेक वेबसाइट द्वारा दी गई थी। इजराइली वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, Google और Waze के साथ, Apple मैप्स ने भी अनुरोध का अनुपालन किया है।

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी हुई थी कार्रवाई

गूगल ने इसी तरह की कार्रवाई 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान की थी। रियल टाइम व्हीकल और फुट ट्रैफिक डेटा डिसेबल कर  दिया गया था। ऐसे में अगर ये खबर सच होती है तो हमास को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कहा जा रहा है कि इजरायली सेना हमास पर जमीनी हमला करने का प्लान बना रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola