WhatsApp Setting: स्मार्टफोन में कुछ सालों बाद बैटरी ड्रेन की समस्या होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे ऐप्स ऐसे होते हैं, जिनके उपयोग के कारण आपके फोन की बैटरी तेजी से ड्रेन हो सकती है। इस लिस्ट में वॉट्सऐप का नाम भी आता है, जिसका इस्तेमाल लाखों लोग इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर करते हैं। इस ऐप के इस्तेमाल से हमारा मोबाइल डेटा भी प्रभावित होता है, फाइल शेयरिंग, कॉल और मैसेजिंग में फोन डेटा की बहुत खपत होती है। ऐसे में अक्सर ज्यादा इंटरनेट या डेटा का इस्तेमाल आपकी फोन बैटरी को भी प्रभावित करता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी सेटिंग बताएंगे, जिससे आप डेटा का इस्तेमाल करते हुए भी अपनी बैटरी ड्रेन होने से बचा सकते हैं।
कॉल पैरामीटर करें मॉडिफाई
WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉल के अलावा डॉक्यूमेंट और इमेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही आप अब इसपर हाई-रिजॉल्यूशन फाइल भी शेयर कर सकते हैं, जो आपके मोबाइल बैंडविड्थ का तेजी से इस्तेमाल कर सकता है। मगर यहां हम दो ऑप्शन बताएंगे, जिसमें बदलाव करके अपने डेटा इस्तेमाल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
वीडियो और ऑडियो कॉल करते समय डेटा यूसेज को कम करने के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इस सेटिंग के साथ, कॉल में कम डेटा का इस्तेमाल होगा, लेकिन ऑडियो की क उच्च होगी।
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें।
- अब ऊपरी-दाएं कोने में 3 डॉट पर टैप करें और सेटिंग मैन्यू में जाएं।
- इसके बाद डेटा और स्टोरेज ऑप्शन में जाएं।
- अब नेटवर्क यूसेज में जाकर ‘Use Less Data for Calls’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
मीडिया अपलोड सेटिंग में करें बदलाव
इसमे आप अपने कॉन्टैक्ट को भेज रही वीडियो की क्वालिटी को मैनेज कर सकते हैं, जिससे आप डेटा के साथ-साथ बैटरी को भी मैनेज कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपना WhatsApp खोलें और सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
- इसके बाद डेटा और स्टोरेज ऑप्शन में मीडिया अपलोड क्वालिटी पर टैप करें।
- यहां HD क्वालिटी के बजाय SD के ऑप्शन को चुनें।
- इससे आपके मीडिया अपलोड में कम डेटा का उपयोग होगा।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: फिर 80,000 के करीब पहुंचा सोना! जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
53 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines