आज मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है जिससे कुछ देर के लिए भी दूर रहना मुश्किल लगता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम किसी न किसी काम के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस डिजिटल साथी ने सिर्फ हमारी आदतें ही नहीं, बल्कि हमारे दिमाग की काम करने की क्षमता को भी बदल दिया है? नई रिसर्च बता रही हैं कि मोबाइल की मौजूदगी ही हमारी कंसंट्रेशन, मेमोरी और सोचने की शक्ति पर असर डाल सकती है।
पहले सहूलियत, अब आदत
50 साल पहले जब पहली बार मोबाइल से कॉल की गई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा। आज फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि कैमरा, अलार्म, बैंक, डायरी, लाइट और इंटरनेट सब कुछ बन चुका है। हर छोटा-बड़ा काम हम फोन से करते हैं फिर चाहे वह मौसम देखना हो या किसी दोस्त से मिलना तय करना हो। धीरे-धीरे यह सहूलियत इतनी आदत बन गई कि हम दिन में सैकड़ों बार फोन उठाते हैं, चाहे काम हो या न हो।
दिमाग पर पड़ने लगा असर
रिसर्च बताती हैं कि एक आम व्यक्ति दिन में औसतन 344 बार अपना फोन चेक करता है और लगभग 3 घंटे फोन पर बिताता है। बार-बार फोन चेक करना सिर्फ वक्त की बर्बादी नहीं, बल्कि हमारी कंसंट्रेशन और मेमोरी को भी नुकसान पहुंचा रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक, सिर्फ फोन का ‘डिंग’ सुनना भी हमारे ध्यान को भटका देता है और हम जिस काम में लगे होते हैं उसमें गलतियां बढ़ जाती हैं। इसका मतलब है कि फोन हमारे दिमाग पर उस वक्त भी असर डालता है, जब हम उसे चला नहीं रहे होते।
फोन की मौजूदगी भी खतरनाक
चौंकाने वाली बात यह है कि फोन का सिर्फ आसपास होना भी हमारे सोचने और समझने की क्षमता को कम कर सकता है। एक स्टडी में जब लोगों को तीन समूहों में बांटा गया जिसमें एक में फोन सामने रखा गया, दूसरे में जेब में और तीसरे में दूसरे कमरे में तो पाया गया कि जिनके फोन दूर थे, उन्होंने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसका मतलब है कि हमारा दिमाग बार-बार यह सोचता रहता है कि कहीं कोई नोटिफिकेशन न आया हो और इससे हमारी फोकस करने की ताकत घट जाती है।
दिमाग को दोबारा ट्रेन करने की जरूरत
हालांकि इस स्थिति का हल भी हमारे ही हाथ में है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हम मान लें कि हमारा दिमाग सीमित नहीं है तो हम खुद को ज्यादा बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। हर बार जब हम बिना वजह फोन उठाने से खुद को रोकते हैं तो हम नई सोच और आदतें विकसित कर रहे होते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम फोन को कभी-कभी खुद से दूर रखें जैसे किसी और कमरे में या बैग में ताकि हमारा दिमाग बिना रुकावट के सोच सके और हम अपनी असली क्षमता को पहचान सकें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
18 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines