करोड़ों रेल यात्रियों को IRCTC का बड़ा तोहफा! टिकट बुकिंग से लेकर सभी काम करेगा ये एक App

IRCTC Super App: जल्द ही करोड़ों रेल यात्रियों को IRCTC बड़ा तोहफा देने जा रहा है। भारतीय रेलवे एक ऐसा All-in-One ऐप ला रहा है जिससे सारे काम मिनटों में हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

IRCTC Super App

IRCTC Super App: करोड़ों रेल यात्रियों को IRCTC जल्द ही बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। जी हां, भारतीय रेलवे जल्द ही एक ऐसा ‘सुपर ऐप’ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो यात्रियों को एक ही जगह पर कई तरह की सर्विस देगा। इस नए ऐप के जरिए यात्री प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकेंगे, ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, ट्रेन का टाइम पता कर सकेंगे और कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

कई ऐप्स को एक में मिलाया जाएगा

दरअसल, इस ‘सुपर ऐप’ के जरिए रेलवे कई अलग-अलग ऐप्स को एक में मिलाने की कोशिश कर रहा है। अभी तक ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC Rail Connect, खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC eCatering Food on Track, फीडबैक देने के लिए Rail Madad, Unreserved टिकट के लिए UTS और ट्रेन की जानकारी के लिए नेशनल ट्रैन इन्क्वारी सिस्टम जैसे अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था लेकिन नए साल से इस ऐप की शुरुआत हो सकती है और यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।

IRCTC Super App

यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने भी सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत IIT दिल्ली के शोधकर्ता रेलवे की सिक्योरिटी, ट्रैफिक, टाइम टेबल और अन्य पहलुओं में सुधार के लिए काम करेंगे। इस तरह से भारतीय रेलवे तकनीक का इस्तेमाल करके यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीधे IRCTC SuperApp से होंगे ये काम

जानकारी के मुताबिक, IRCTC SuperApp ओपन करने पर यात्रियों को 2 ऑप्शन पैसेंजर और फ्रेट दिखाई देंगे। जहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। यात्रियों को इसमें फ्लाइट बुकिंग, कैब और होटल से लेकर रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट बुकिंग, टूर पैकेज बुकिंग जैसी ढेरों सर्विस मिलेगी। इसके अलावा सुपर ऐप के जरिए ई-कैटरिंग, रिटायरिंग रूम और एक्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ