iQOO Z8: आइकू अपने Z8 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के लिए एक टीजर जारी किया है, जिससे इसकी बैटरी और चार्जिंग स्पीड का पता चला है। आइस इस अपकमिंग फोन पर एक नजर डालते हैं…
iQOO Z8 की बैटरी का खुलासा
आपको बता दें कि, रियलमी अपने इस फोन को फिलहाल चीन में पेश करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट (चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट) पर इस फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है।
कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, iQOO Z8 स्मार्टफोन 5,000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस होगा, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही कंपनी ने दावा की है कि अपकमिंग आइकू जेड 8 महज 10 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
आइकू ने इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो iQOO Z8 में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.64 इंच का एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कैमरे के मोर्चे पर इसके रियर में तीन कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC प्रोसेसर लैस हो सकता है और हैंडसेट को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः ताइवान, इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगा ये पावरफुल स्मार्टफोन, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा
आपको बता दें कि, फिलहाल रियलमी ने इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने के लिए टीज किया है। अभी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये स्मार्टफोन भी होने वाले हैं लॉन्च
रियलमी भी अपने सी 51 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी आधिकारिक साइट पर इस फोन (Realme C51) के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होता है। यह स्मार्टफोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस होगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI कैमरा मिलेगा। इसके अलावा मार्केट में Vivo V29e, Vivo Y78 Plus और OPPO Find X6 Pro जैसे अन्य स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines