iQoo Z8 Launch Date Price in India: चीनी स्मार्टफोन कंपनी आईक्यूओओ अपने Z-सीरीज में एक नया हैंडसेट जोड़ने वाला है। जल्दी ही आईक्यूओओ जेड8 को चीन से शुरुआत करते हुए बाजारों में अपनी जगह बना सकता है। कथित कथित हैंडसेट की लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, लीक के जरिए आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQoo Z8 Specifications (Leaked)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा Weibo पर आईक्यूओओ जेड8 के स्पेसिफिकेशन वाला एक पोस्ट किया है। इसके जरिए कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। पोस्ट के अनुसार आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले एलसीडी पैनल हो सकता है। इस फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 2,440mAh डुअल-सेल बैटरी कॉन्फ़िगरेशन होगा।
एक अन्य लीक के अनुसार आईक्यूओओ जेड8 मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी।
iQoo Z7 5G Specs
iQoo Z8 को iQoo Z7 5G के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। ये फोन भारत में मार्च में लॉन्च किया गया है, जिसका बेस वैरिएं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।
बात करें आईक्यूओओ जेड7 5जी के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2400 x 1080 रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.38 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz के साथ रिफ्रेश रेट है। ये फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC पर चलता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines