हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

64MP कैमरा के साथ 31 अगस्त को लॉन्च होगा iQOO का ये नया स्मार्टफोन, कीमत होगी बजट में

विज्ञापन
iQOO Z7 Pro

iQOO Z7 Pro: आइकू अपने नए स्मार्टफोन Z7 Pro को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसके लिए अमेजन इंडिया पर माइक्रोसाइट लाइव करते हुए आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट और कीमत की भी पुष्टि कर दी है। लॉन्च डेट सामने आने की वजह से लीक के जरिए भी आइकू Z7 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स सहित अन्य जानकारियां सामने आ रही हैं।

iQOO Z7 Pro की भारत में क्या होगी कीमत और कब होगा लॉन्च?

अमेजन पर उपलब्ध माइक्रोसाइट के अनुसार, आइकू जेड 7 प्रो भारतीय बाजार में 31 अगस्त को लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन माइक्रोसाइट के मुताबिक इसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम होगी।

iQOO Z7 Pro Launch Date

विज्ञापन

iQOO Z7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

अमेजन पर उपलब्ध माइक्रोसाइट से आइकू जेड 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लेकिन जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने इस अपकमिंग फोन के कुछ प्रमुख स्पेक्स की जानकारी दी है। टिप्सटर के मुताबिक, आइकू जेड 7 प्रो Curved AMOLED display के साथ आएगा, जो 120Hz refresh rate को सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ेंः भारत में धमाल मचाने आ गया Tecno के दो नए स्मार्टफोन, कीमत बेहद कम

विज्ञापन

स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 SoC प्रोसेसर से लैस होगा और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे के मोर्चे पर इसमें फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट के साथ 64MP का मेन कैमरा होगा। टिप्सटर ने कहा है कि आइकू का यह स्मार्टफोन 7.36mm पतला होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola