iQOO Z7 5G Smartphone Launch Date in India: क्या आप अपने लिए 20,000 रुपये की रेंज में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो बस कुछ दिन का इंतजार करें और फिर आप लेटेस्ट आईक्यबओओ जेड7 5जी (iQOO Z7 5G) खरीद सकते हैं।
दरइसल, iQ की ओर से जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाने वाला है जिसे लेकर कंपनी पिछले कुछ दिन से तरह-तरह के हिंट भी दे रही है। कंपनी की ओर से इशारा भी कर दिया जा चुका है कि वो अपने अपकमिंग फोन iQOO Z7 5G को बजट फ्रेंडली फोन के तहत लॉन्च करेगी। आइए इसकी iQOO Z7 5G की लॉन्च डेट, कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।
iQOO Z7 5G Launch Date in India
कंपनी इस बजट स्मार्टफोन आईक्यबओओ जेड7 5जी को 21 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी खुद आईक्यू ने ट्विटर के जरिए शेयर की है। इस लॉन्च इवेंट को कंपनी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से लाइव स्ट्रीम के जरिए आयोजित करेगी।
iQOO Z7 5G Smartphone Price in India
iQ के सीईओ ने iQOO Z7 5G की कीमत को लेकर हिंट दिया है कि फोन 20 हजार रुपये या इसके आसपास लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल iQOO Z6 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 15,499 रुपये है। ऐसे में उम्मीद है कि इस सीरीज के नए मॉडल की कीमत 20 हजार से कम हो सकती है।
iQOO Z7 5G Specifications
इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी टीज किया गया है, जिससे फोन के बारे में जिससे पता चलता है कि फोन MediaTek Dimensity 920 SoC पर काम करेगा और साथ में फनटच ओएस 13 का सपोर्ट मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। दावा है कि सिर्फ 25 मिनट में 1 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
iQOO Z7 5G Camera
कंपनी ने ये भी साझा किया है कि नया 5जी फोन फुली लोडेड है और शानदार फीचर्स के साथ आएगा। स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ निपुन मौर्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि नया फोन OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा होगा।
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 hr agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines