iQOO Z6x 5G Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू ने अपने जेड सीरीज में नया मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने iQOO Z6X स्मार्टफोन को चीन में पहले पेश कर दिया है। इसके बाद कंपनी का इरादा है कि वो जल्द ही भारतीय बाजार में भी जेड सीरीज में दो फोनों को पेश कर देगी। इनमें iQOO Z6X या Z6 Lite को शामिल किया जाएगा। हालांकि, अभी आईकू Z6x 5G को चीनी मार्केट में उतारा है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

iQOO Z6x 5G Specifications

आईकू Z6x 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ है। इसमें आईपीएस एलसीडी पैनल स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। ये फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर आधारित है। इसमें मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट का ग्राफिक्स दिया गया है।

iQOO Z6x 5G Price and Availability

आईकू जेड 6एक्स के 3 वेरिएंट को चीन में पेश किया गया है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1199 यानी करीब 14,000 रुपये है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत CNY 1399 यानी करीब 16,300 रुपये है। जबकि, इसके तीसरे वेरिएंट 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 यानी करीब 18,600 रुपये है। इसके तीन कलर- ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज है।

विज्ञापन

iQOO Z6x 5G Camera and Battery

कैमरे की बात करें तो iQOO के जेड 6एक्स में डुअल रियर कैमरा है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ F/1.8 अपर्चर का 50MP वाला प्राइमरी सेंसर है। ये F/2.4 अपर्चर के मैक्रो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर का 8 मेगापिक्सल कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें 5G और 4G दोनों नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ