iQOO Z6 5G Price in India: हाल ही में आईक्यू ने अपना नया आईक्यूओओ जेड7 5जी (iQoo Z7 5G) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए आईक्यूओओ जेड6 5जी (iQoo Z6 5G) की कीमत कम कर दी है। आइए जानते हैं कि आईक्यू जेड6 5जी की कीमत में कितने रुपये तक की कटौती की गई है।
iQoo Z6 5G Specifications
आईक्यूओओ जेड6 5जी में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। Android 12 पर आधारित ये आईक्यू फोन फनटच ओएस 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है।
और पढ़िए – Vivo V27 Pro 5G पर धांसू ऑफर्स, सिर्फ 8,499 रुपये में खरीदने का मौका!
iQoo Z6 5G Price in India
कंपनी ने इस IQ मोबाइल फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। अब इस हैंडसेट का 4 जीबी वेरिएंट 15 हजार 499 रुपये की जगह 14 हजार 499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6 जीबी वेरिएंट को आप 16 हजार 999 रुपये की जगह 15 हजार 999 रुपये में खरीद पाएंगे। 8 जीबी रैम वेरिएंट को पहले 17,999 रुपये में बेचा जा रहा था लेकिन अब वही फोन 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
बैटरी और कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Samsung ISOCELL JN1 सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
और पढ़िए – Realme 10T 5G हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिले तगड़े फीचर्स
इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई 802.11एसी और 5जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines