iQOO Quest Days Sale के साथ वापस आ गया है जहां iQOO के कई डिवाइस पर डिस्काउंट, कैशबैक और कई अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं। iQOO अक्सर पूरे लाइनअप पर कुछ बेहतरीन डील्स के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी देता है। इस बार कंपनी ने HDFC और ICICI बैंक कार्ड का यूज करने पर ग्राहकों को कुछ बेहतरीन बैंक ऑफर्स देने की घोषणा की है। चलिए iQOO क्वेस्ट डेज के दौरान सबसे बेहतरीन डील्स पर एक नजर डालते हैं।
iQOO Quest Days Deals
अगर आप iQOO डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड के साथ 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं, साथ ही 9 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं। यह सेल 10 जून तक चलेगी और यूजर्स Amazon और iQOO ई-स्टोर से इन सभी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
iQOO Quest Days में इन स्मार्टफोन्स पर छूट
कंपनी के मुताबिक iQOO Quest Days सेल में iQOO 12, iQOO Z9x, iQOO Z9, iQOO Neo9 Pro, iQOO Z7 Pro, iQOO Neo 7 Pro और iQOO 11 सहित कई मॉडल्स पर ये बैंक ऑफर मिलने वाला है। जिसके साथ सभी फोन्स को आप 3 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को भी ट्रेड इन कर सकते हैं और शानदार एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। iQOO सस्ते में बेहतर फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
कंपनी लगातार लॉन्च कर रही दमदार फोन
वीवो सब-ब्रांड ने अपना फ्लैगशिप डिवाइस iQOO 12 भी लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसके बाद, कंपनी ने फ्लैगशिप किलर iQOO Neo 9 Pro लॉन्च किया, जिसमें सुपरकंप्यूटिंग चिप Q1 जैसे बदलाव किए गए थे। अभी सस्ते मिल रहे ये डिवाइस कहीं न कहीं Redmi-Realme जैसी कंपनियों के मिड रेंज स्मार्टफोन्स को टक्कर देते दिख रहे हैं।
एंट्री-लेवल प्राइस में जबरदस्त फोन
इसके बाद, कंपनी ने एंट्री-लेवल कीमत पर 6,000mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन iQOO Z9x लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने iQOO Z9 भी लॉन्च किया है, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 5G 4 nm प्रोसेसर पर चलता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
21 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines