Smartphones Sale: अगर आप दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड आइकू आज यानी 21 अगस्त से क्वेस्ट डेज सेल शुरू की है, जो 25 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में आइकू के प्रीमियम स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है। यानी आप इस सेल में आइकू के बेहतर फीचर्स वाले फोन को एमआरपी से बेहद ही कम दाम में अपना बना सकते हैं। नीचे कुछ फोन्स की लिस्ट दी गई है, जिसे आप सेल में कम दाम में खरीद सकते हैं।
iQOO Neo 7 Pro 5G
आइकू की ये सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है। यहां आप आइकू नियो 7 प्रो 5जी को 39,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस पर बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर डिवाइस को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। ICICI और HDFC बैंक कार्डधारक 2000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यानी आप बैंक ऑफर का लाभ लेकर इस फोन को 30,999 रुपये में अपना सकते हैं।
iQOO Z7s
यह स्मार्टफोन 16,999 रुपये में अपना सकते हैं। जबकि, इसकी असली कीमत 23,999 रुपये है। इसके साथ ही ICICI और HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेने के बाद इस फोन की कीमत घटकर 15,999 रुपये रह जाएगी।
iQOO Neo 7 5G
इस फोन को 26,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी असली कीमत 34,499 रुपये है। साथ ही एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
यह भी पढ़ेंः गलती से कट गए हैं पैसे, तो जानें आएंगे कैसे
iQOO Z6 Lite 5G
आइकू का यह 5जी स्मार्टफोन 15,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये तक की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। हालांकि, कंपनी इस फोन पर बैंक ऑफर नहीं दे रही है।
iQOO 11 5G
यह प्रीमियम स्मार्टफोन आपको 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकता है। डिवाइस पर एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यानी बैंक ऑफर का पूरा लाभ लेकर फोन की कीमत 44,999 रुपये की जा सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines