iQoo Neo 9 Racing Edition: क्या आप भी Gaming के शौकीन हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। जी हां, iQoo जल्द ही Neo 9 रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह हैंडसेट iQoo Neo 9 लाइनअप में शामिल होगा, जिसे पिछले साल दिसंबर में चीन में पेश किया गया था। अभी इस लाइनअप में iQoo Neo 9 और iQoo Neo 9 Pro शामिल है। वहीं अब कंपनी इस फोन का रेसिंग एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में एक टिपस्टर ने स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स को ऑनलाइन शेयर किया है। कहा जा रहा है कि iQoo Neo 9 रेसिंग एडिशन में Realme GT Neo 6 जैसा ही चिपसेट होने वाला है।
मिलेगा 144Hz का रिफ्रेश रेट
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट में बताया है कि एक नया iQoo Neo 9 वेरिएंट जल्द ही लॉन्च हो सकता है। MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक ये फोन iQoo Neo 9 रेसिंग एडिशन के नाम से मार्केट में आएगा। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K 8T LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। ये भी कहा जा रहा है कि 8T LTPO टेक्नोलॉजी बैटरी को बहुत कम यूज करती है जो फोन के बैटरी बैकअप को काफी ज्यादा बढ़ा देगी।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
प्रोसेसर भी होगा दमदार
टिपस्टर ने यह भी बताया कि iQoo Neo 9 रेसिंग एडिशन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC होने वाला है। यही प्रोसेसर Realme GT Neo 6 में भी दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि iQoo Neo 9 रेसिंग एडिशन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस के साथ जोड़ा गया सेकेंडरी 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकता है, जो बेस iQoo Neo 9 मॉडल के समान है। एमएसपी रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। फोन के बारे में ज्यादा जानकारी इसके लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।
iQoo Neo 9 में मिलते हैं ये फीचर्स
बात करें iQoo Neo 9 की तो इसमें 6.78-इंच 144Hz फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 14-बेस्ड ओरिजिनओएस के साथ आता है और इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines