IQOO Neo 7 Pro Launch Price in India: भारतीय बाजार में आखिरकार आईक्यूओओ का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने आज यानी 4 जुलाई को नियो 7 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि कई फीचर्स के मामले में भी शानदार है।
फोन को 120W चार्जिंग सपोर्ट बैटरी और फ्लैगशिप कैमरे के साथ पेश किया गया है। आइए आईक्यूओओ नियो 7 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
iQOO Neo 7 Pro 5G Price and Availability
भारत में आईक्यूओओ नियो 7 प्रो के दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। अमेजन के माध्यम से फोन 15 जुलाई से बिक्री के उपलब्ध होगा।
iQOO Neo 7 Pro 5G Offers
बात करें ऑफर्स की तो आईक्यूओओ नियो 7 प्रो को आप कार्ड डिस्कउंट के जरिए छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक कार्ड के ऑफर के साथ बेचा जाएगा। इन कार्ड से आप 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट पा सकेंगे।
वहीं, अगर फोन पहले से बुक कर रखा है यानी प्री-ऑर्डर कर रखा है तो आपको 1 हजार रुपये एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। इसके अलावा प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 2 साल की वारंटी का लाभ भी मिलेगा।
iQOO Neo 7 Pro Specifications
आईक्यूओओ नियो 7 प्रो में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट पैनल और 1,300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ है। ये स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।
गेमर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नियो 7 प्रो को बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए इंडिपेंडेंट गेमिंग चिपसेट के साथ तैयार किया है। ये फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 5,000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है, जो 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इस फोन सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines