iQOO Neo 7 5G Offer: नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। अमेजन पर चल रही ग्रेट समर सेल में कई धांसू फोन को बेहद ही सस्ते में बेचा जा रहा है। इन्हीं में से एक iQOO का Neo 7 5G स्मार्टफोन भी अमेजन सेल में अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। चलिए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 7 5G Offer: ऐसे सस्ते में खरीदें
अमेजन सेल के दौरान iQOO Neo 7 5G को 34,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। यानी फोन पूरे 6000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन की कीमत को बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद और कम की जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा, 8GB रैम वाले OnePlus के इस धाकड़ 5G फोन पर भारी छूट, जल्द खरीदें
बैंक और एक्सचेंज ऑफर
ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर के 1250 रुपये का एडिशनल फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। सबसे बड़ी छूट एक्सचेंज ऑफर के तहत दिया जा रहा है। पुराने फोन को बदलने पर आपको 21,750 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। हालांकि, ये लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
EMI ऑप्शन
डिवाइस पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। आप हर महीने 1,385 रुपये की ईएमआई भरकर इस फोन को अपना बना सकते हैं। है न कमाल का डील?
सेल की आखिरी तारीख नजदीक
बता दें कि, अमेजन समर सेल की आखिरी तारीख 8 मई है। यानी अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप जल्द ही खरीद लें, नहीं तो मौका हाथ से निकल जाएगा।
ऐसे हैं iQOO Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशन
आइकू का यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस आता है। साथ ही दमदार परफॉमर्सेस के लिए डाइमेंशन 8200 5G प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का बोकेह कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Vi का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, 108 दिन की वैधता के साथ मिल रही है ये खास सुविधा
बैटरी
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 2.4जी, 5जी, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे कई अन्य ऑप्शन दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines