iQOO Neo 10R Launch Expected Price: iQOO Neo 10R अगले महीने 10 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। हाल ही में iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मरिया ने X पर में इसकी पुष्टि की थी। अब इसके लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस की कीमत ऑनलाइन सामने आई है। हार्डवेयर के मामले में iQOO ने पहले ही कंफर्म कर दी है कि Neo 10R स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि इस चिपसेट को पहले Realme GT 6, Xiaomi 14 Civi और Poco F6 जैसे डिवाइस में इस्तेमाल किया गया था। अब नए iQOO Neo 10R के आने से इन स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
iQOO Neo 10R की कितनी हो सकती है कीमत
टिपस्टर योगेश बरार ने हाल ही में X पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि iQOO Neo 10R के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की बॉक्स कीमत 35,999 रुपये हो सकती है। हालांकि ऑफर और डिस्काउंट के बाद आप इसे 30 हजार रुपये से कम में खरीद पाएंगे।
मिलेगा खास डिजाइन
iQOO ने यह भी घोषणा की है कि Neo 10R एक खास कलर रेजिंग ब्लू में आएगा। कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर फ़ोन के डिजाइन को दिखाते हैं, जिसमें सिग्नेचर नियो सीरीज के एस्थेटिक लुक को दिखाया गया है। रियर पैनल में डुअल-टोन फिनिश है जिसमें बाईं ओर एक ग्रे स्ट्रिप है।
iQOO Neo 10R के कैमरा स्पेक्स
पीछे की तरफ iQOO Neo 10R में एक स्क्वॉवल-साइज कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एक डुअल-कैमरा सेटअप है। डिजाइन में कैमरा आइलैंड के बाहर दाईं ओर स्थित एक एलईडी फ्लैश भी मिलती है। हालांकि कंपनी ने कैमरा स्पेक्स कंफर्म नहीं किए हैं, लेकिन लीक्स से पता चलता है कि इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है।
6,400mAh की बड़ी बैटरी
लीक्स से पता चलता है कि iQOO Neo 10R में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक होगा। बैटरी लाइफ भी काफी दमदार होने की उम्मीद है। लीक्स से पता चलता है कि इसमें 6,400mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO ने कंफर्म किया है कि Neo 10R Amazon India और iQOO की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने कराए करोड़ों यूजर्स के मजे! दुनिया का सबसे स्मार्ट AI चैटबॉट मिल रहा फ्री, जानें कैसे
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines