iQOO Neo 10 Launch Price in India: वीवो (Vivo) की सब-ब्रांड कंपनी आईक्यूओओ (iQOO) ने गेमर्स के लिए एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। देखने में स्टाइलिश लुक और डिजाइन के साथ है जबकि, फीचर्स के मामले में भी एक मिड रेंज स्मार्टफोन बुरा नहीं है। भारतीय बाजार में आईक्यूओओ नियो 10 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के दावे अनुसार ये गेमिंग फोन सबसे स्लिम मॉडल है जो 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ है। दमदार प्रोसेसर के साथ आने वाले आईक्यूओओ नियो 10 स्मार्टफोन में क्या कुछ खास है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 10 Launch Price and Availability
- आईक्यूओओ नियो 10 के 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये है।
- इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
- इसके 12GB + 256GB की कीमत 35,999 रुपये है।
- इसके 16GB + 512GB की कीमत 40,999 रुपये में है।
बात करें उपलब्धता की तो आईक्यूओओ नियो 10 को अमेजन और आईक्यूओओ की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। सेल के दौरान विभिन्न ऑफर्स से छूट का फायदा भी मिल सकता है।
iQOO Neo 10 Specifications
गेमर्स के लिए गेमिंग का मजा दोगुना करने वाला आईक्यूओओ नियो 10 स्मार्टफोन 144FPS गेमिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें गेमर्स का स्क्रीन रिस्पॉन्स बेहतर ढंग से मिल सकेगा। ये फोव 3000Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है जिससे स्क्रीन क्वालिटी को अधिक बढ़ जाती है। बात करें डिस्प्ले की तो फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स की पीक ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। ऐसे में यूजर्स को तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन बिल्कुल साफ दिख सकेगी। ये फोन एंड्रॉयड 15 द्वारा संचालित फनटच ओएस 15 पर चलता है। इस फोन में Snapdragon 8S Gen 4 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है।
iQOO Neo 10 Camera
बात करें कैमरे की तो आईक्यूओओ नियो 10 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का Sony IMX प्राइमरी रियर कैमरा है। साथ ही एक 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
iQOO Neo 10 Battery
इस गेमिंग फोन में 7000mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि सिर्फ 19 मिनट में फोन को 50% तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार इस फोन पर हाई सेटिंग्स के साथ 10 घंटे BGMI खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, 7.8 घंटे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 23 घंटे OTT बिंज वॉच और 18 घंटे रील वॉचिंग टाइम मिलता है।
ये भी पढ़ें-
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
8 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines