iQOO Z9 5G Price in India: iQOO ने भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Z9 5G के नाम से पेश किया है। भारत में इस फोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम है। इस नए मिड-रेंज 5G फोन के पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। आइए इस फोन कि कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z9 5G की भारत में कीमत
बता दें कि iQOO ने इस फोन को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है। जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये होगी, जबकि 8GB + 256GB वैरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये रखा गया है। iQOO इंडिया वेबसाइट और Amazon के जरिए ये नया 5G फोन भारत में खरीदने के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। अमेजन के प्राइम मेंबर्स इसे 13 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से अर्ली एक्सेस सेल में खरीद सकते हैं।
वहीं जिन लोगों के पास प्राइम मेम्बरशिप नहीं है वे इसे 14 मार्च से खरीद सकेंगे। लॉन्च सेल ऑफर के लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। जिसका इस्तेमाल करके आप फोन पर फ्लैट 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। जिससे बेस मॉडल का प्राइस कम होकर 17,999 रुपये हो जाता है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
iQOO Z9 5G के स्पेसिफिकेशन
iQOO Z9 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट से लैस है। फोन में लेटेस्ट Android 14 ओएस मिलता है। डिवाइस में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले और 300Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले पैनल में डीटी-स्टार 2 प्लस ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलती है।
iQOO Z9 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ इसमें इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें Sony IMX882 सेंसर का यूज किया है। साथ ही फोन में एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, सुपरमून, प्रो, लाइव फोटो जैसे कई फोटोग्राफी फीचर्स भी मिलते हैं। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
मिलेगा 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इसके अलावा डिवाइस 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी ऑफर करता है। फोन के साथ आपको रिटेल बॉक्स में ही फास्ट चार्जर भी मिल रहा है जिसे आजकल कई कंपनियों ने हटा दिया है। iQOO का ये फोन IP54-रेटेड है, यानी फोन स्प्लैश-प्रूफ है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines