iQoo 9 SE 5G: सस्ते में एक बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने भारत में iQoo 9 SE 5G स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8GB रैम मॉडल को भारतीय बाजार में 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। जिसकी कीमत में अब 3,000 रुपये की कटौती की गई है। यानी अब यह फोन 33,990 रुपये की जगह 30,999 रुपये में मिलेगा।
बता दें कि, आइकू ने भारत में iQoo 9 SE 5G को दो स्टोरेज मॉडल में पेश किया है। जिसमें 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी सिर्फ 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत घटाई है। फोन दो कलर ऑप्शन- स्पेस फ्यूजन और सनसेट सिएरा में उपलब्ध है। ग्राहक इसे शॉपिंग Amazon से खरीद सकते हैं। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं…
और पढ़िए – लिमिटेड टाइम सेल में Nothing Ear (2) Earbuds पर बंपर ऑफर, जल्द खरीदें
ऐसे हैं iQoo 9 SE 5G के बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आइकू के इस स्मार्टफोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.62 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस यह फोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड फनटच ओएस 12 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Samsung जल्द ही भारत में Galaxy A34 5G का 6GB वेरिएंट को केरेगा लॉन्च, कीमत होगी कम
कैमरा और बैटरी
कैमरे की जहां तक बात है तो कंपनी इस फोन में फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे देती है। जिसमें 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP का वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines