iQOO 13 Sale Price and Features: iQOO 13 की आज से पहली सेल शुरू हो गई है। यह फोन Amazon, iQOO ई-स्टोर और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। लेटेस्ट और सबसे पावरफुल क्वालकॉम चिपसेट से लैस ये डिवाइस सैमसंग के डेढ़ लाख वाले फोन को टक्कर दे रहा है। इसमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन वाली बेहतरीन स्पेसिफिकेशन मिल रही हैं लेकिन डिवाइस की कीमत सिर्फ 54,999 रुपये है। iQOO 13 में 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है। वहीं, हम आपको 4 ऐसे कारण बताएंगे जो आपको डिवाइस खरीदने पर मजबूर कर देंगे।
iQOO 13 खरीदने के 4 कारण
iQOO 13 में एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जो सैमसंग की मौजूदा S24 सीरीज में भी नहीं है। डिवाइस में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि नवंबर में लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro के बाद यह चिपसेट वाला भारत का दूसरा स्मार्टफोन है। लेटेस्ट क्वालकॉम चिपसेट से पता चलता है कि iQOO 13 पर नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस मिल सकती है।
अल्ट्रा आईकेयर डिस्प्ले
iQOO 13 में 6.82-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स की रेगुलर ब्राइटनेस और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले का फ्लैट डिजाइन एक्सपीरियंस को बढ़ाता है, जिससे यह गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेस्ट फोन बन जाता है। स्मार्टफोन में 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिवाइस ने एक नया बेंचमार्क भी सेट किया क्योंकि यह दुनिया का पहला Q10 2K 144Hz अल्ट्रा आईकेयर डिस्प्ले ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में
कैमरा
iQOO 13 में कैमरा भी शानदार है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो शार्प और वाइब्रेंट फोटो लेता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस है और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो अच्छे क्लोज-अप के लिए 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।
फोन 24fps पर 8K और 60fps पर 4K ऑफर करता है। यह iQOO 12 की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है, जिसमें एक अच्छा कैमरा होने के बावजूद, फ्रंट-कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सिर्फ 1080p तक रिकॉर्ड करता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
स्नैपड्रैगन 8 एलीट जैसे इतने डिमांडिंग प्रोसेसर के साथ फोन में 120W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। डिवाइस 37 परसेंट से 100 परसेंट तक चार्ज होने में केवल 22 मिनट लेता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
8 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
13 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
15 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines