iQOO 12 Series: iQOO भारत में जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन iQoo 12 और iQoo 12 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के सीईओ निपुण मार्या ने X पर इसकी पुष्टि कर दी है। iQOO का नया फ्लैगशिप फोन जल्द ही देश में आएगा। हालांकि उन्होंने लॉन्च की सही तारीख की पुष्टि नहीं की, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों फोन साल के अंत तक लॉन्च होंगे। iQOO 12 चीन में 7 नवंबर को लॉन्च हो रहा है और उम्मीद है कि यह डिवाइस कुछ हफ्तों के बाद भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।
दिसंबर में हो सकता है लॉन्च
कंपनी ने अपने iQOO 11 स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते में चीन में पेश किया था। यह डिवाइस जनवरी की शुरुआत में यानी एक महीने बाद भारत में आया था। तो, iQOO 12 के साथ भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। चूंकि इस 5G फोन की लॉन्चिंग नवंबर में चीन में हो रही है, इसलिए भारत में इसकी शुरुआत दिसंबर में हो सकती है। लेकिन, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और iQOO द्वारा जल्द ही लॉन्च की तारीख का खुलासा करने की उम्मीद है।
मिलेगा सबसे तगड़ा प्रोसेसर
iQOO 12 सीरीज की पुष्टि के साथ कंपनी ने कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का नया जारी किया गया स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा, जो 2024 के कई फ्लैगशिप फोन को पावर देने के लिए तैयार है। दावा किया जा रहा है कि iQOO 12 भारत में पहला फोन होगा जो यूजर्स को इतना पावरफुल पर्फोमन्स ऑफर करेगा।
इससे यह भी पता चलता है कि कंपनी iQOO 12 के लॉन्च में देरी नहीं करेगी और चीन में लॉन्च करने के बाद इसे जल्द ही भारत में उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी। बाकी डिटेल्स अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है। हालांकि, लीक्स में इसके कुछ फीचर्स सामने आये हैं।
iQOO 12 के संभावित फीचर्स
लीक्स में दावा किया गया है कि iQOO 12 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। iQOO फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी बात कही गई है, जो लोगों को गीली या नम उंगलियों से भी फोन को अनलॉक करने की सुविधा देगा।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है जिसमें एक 50-मेगापिक्सल ओमनिविजन OV50H सेंसर, एक 50-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 64-मेगापिक्सल का होगा। फोन में 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी भी देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines