iQoo 12 Series Launch Date in India: चीनी फोन निर्माता कंपनी आईक्यूओ ने भारतीयों के बीच अपनी पहचान बना ली है। एक के बाद एक लेटेस्ट फोनों को पेश करने की तैयारी में रहने वाली ये कंपनी अपनी लेटेस्ट सीरीज को लॉन्च करने वाली है। आईक्यूओओ 12 सीरीज को लेकर पहले ही चीन में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी गई थी, जिसके बाद अब भारत में भी इसकी आने की पुष्टि कर दी गई है।
ऐसे बनेगा भारत का पहला फोन
वीवो उप-ब्रांड की ओर से वीबो के माध्यम से भारत में नए iQoo स्मार्टफोन के आगमन की पुष्टि की गई है। गेमिंग-केंद्रित iQoo 12 और iQoo 12 Pro क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर काम करेंगे। आईक्यूओओ 12 में क्वालकॉम का न्यू-जेन SoC मिलेगा, जिसके साथ ही ये भारत का पहला फोन भी बन जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि iQoo 12 Series में एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या द्वारा एक्स पर एक पोस्ट करते हुए भारत में आईक्यूओओ 12 5जी (iQoo 12 5G) के आगमन की जानकारी दी गई है। कंपनी के सीईओ ने पुष्टि की कि ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला फोन होगा।
iQoo 12 Series Launch Date in India
आईक्यूओओ 12 और आईक्यूओओ 12 प्रो को चीन में 7 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर Weibo पर एक टीजर पोस्ट भी साझा किया जा चुका है। इसके मुताबिक आईक्यूओओ 12 सीरीज क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर चलेगा। इसे नए एसओएस के साथ आने वाला पहला गेमिंग फोन कहा जा रहा है।
क्या मिलेगा खास?
आईक्यूओओ 12 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के उत्तराधिकारी के रूप में 8 जेन 3 SoC पर काम करेगा। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये फोन जेनरेटिव AI पर ध्यान केंद्रित करने वाला पहला मोबाइल प्लेटफॉर्म है। इसमें वाई-फाई 7 और डुअल ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा। फोन के सीपीयू में प्राइम कोर मिलेगा जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.3GHz होगी।
iQoo 12 Series Specification (Expectation)
पिछली लीक की मानें तो फोन में आईक्यूओओ 12 और आईक्यूओओ 12 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 24GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। iQoo 12 सीरीज़ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मुख्य कैमरा OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा दूसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ 64-मेगापिक्सेल और 50-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर के साथ हो सकता है।
आईक्यूओओ 12 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh की डुअल-सेल बैटरी मिलने की उम्मीद है। जबकि, प्रो मॉडल में 4,980mAh की बड़ी बैटरी के साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 mins agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
20 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines