iQoo 11 5G Launch Price India: भारतीय बाजार में आईक्यूओओ का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है।कंपनी का ये लेटेस्ट फ्लैगशिप पेशकश क्वॉलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी द्वारा संचालित है, जो वीवो वी2 इमेजिंग चिप के साथ है। आइए आपको आईक्यूओओ 11 5जी के बारे में बताते हैं।
iQoo 11 5G Launch Price and Availability in India
इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि, इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन्स होंगे। भारत में पहली बार iQoo 11 5G की सेल 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Amazon Prime Subscribers के लिए प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। इसकी बिक्री सभी ग्राहकों के लिए 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी
और पढ़िए –Redmi Note 12 5G Series की बिक्री शुरू, यहां से उठाएं छूट का फायदा!
iQoo 11 5G Price Discount Offer
iQoo 11 को खरीदने के लिए आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसकी खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5000 रुपये की छूट मिलेगी। जबकि, इस पर 3,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट दी जाएगी।
iQoo 11 5G Specifications
आईक्यूओओ 11 5जी में 6.78-इंच 2K E6 AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। ये एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC पैक करता है। ये स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित फनटच OS 13 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के लिए 3 साल तक एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा किया है।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: MG की हाइड्रोजन फ्यूल Euniq 7 से हटा पर्दा, फुल टैंक पर देगी 605km की रेंज
iQoo 11 Camera and Battery
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल ISOCELL GN5 मुख्य सेंसर है। इसमें 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो/पोर्ट्रेट सेंसर और 116-डिग्री ऑप्टिकल फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है। स्मार्टफोन में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट मिलता है।
बात करें अन्य फीचर्स की तो इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6, ओटीजी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी, जीपीएस शामिल हैं। ये फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर भी शामिल हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines