iQoo 11 5G होगा दुनिया का सबसे तेज Smartphone! जनवरी 2023 में होगा भारत में लॉन्च
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iQoo 11 5G Launch Date in India: चीनी ब्रांड आईक्यूओओ ने अपना आईक्यूओओ 11 5जी सीरीज (iQoo 11 5G Series) को 8 दिसंबर, 2022 को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया था। इसका iQoo 11 प्रो और iQoo 11 स्मार्टफोन पेश किया गया था, जो अब जल्द भारत में भी लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्च से कुछ दिन पहले ही स्मार्टफोन के बारे में कई नए स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है, जिसमें भारत लॉन्च के लिए इसके रैम वेरिएंट, प्राइस रेंज और कलर मॉडल शामिल हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीवो सब-ब्रांड iQoo ने iQoo 11 5G इंडिया वेरिएंट के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा किया है। ये स्मार्टफोन भारत में 10 जनवरी 2023 को लॉन्च होगा, इसके बाद इसकी बिक्री 13 जनवरी 2023 से शुरू होगी। दिलचस्प बात ये है कि स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च होने वाला ये स्मार्टफोन भारत में पहला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले, कंपनी ने खुलासा किया है कि आईक्यूओओ 11 5G बेस मॉडल की भारतीय लॉन्च कीमत 55,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होगी। Amazon और iQoo वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया ये स्मार्टफोन अल्फा और लेजेंड कलर वेरिएंट में आएगा।
चीनी ब्रांड ने iQoo 11 5G को पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया है जो स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च होगा। जैसा कि कंपनी ने खुलासा किया है। ये हैंडसेट दो वैरिएंट- 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च होगा। iQoo 11 5G 8GB तक एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करेगा। पहले ये पुष्टि की गई थी कि कंपनी iQoo 11 लीजेंड एडिशन लॉन्च करेगी जो बीएमडब्ल्यू एम मोटरस्पोर्ट-थीम वाले डिजाइन को स्पोर्ट करती है।
जैसा कि पहले बता चुके हैं कि आईक्यूओओ 11 5G को पहली बार 8 दिसंबर को iQoo 11 Pro के साथ चीन के बाजार में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में सैमसंग E6 AMOLED डिस्प्ले 2K रिज़ॉल्यूशन और LTPO 4.0 तकनीक के साथ है। ये 50-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: