iQoo 11 5G and iQoo Neo 7 SE Launch Date: आईकू 11 5जी बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने एक इवेंट में 8 दिसंबर को लॉन्च करेगी। इससे पहले फोन 2 दिसंबर, 2022 को लॉन्च होने वाला था। बताया जा रहा है कि आईकू 11 5जी के साथ आईकू निओ 7 एसई भी 8 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। आइए दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए
iQoo 11 5G and iQoo Neo 7 SE Launch Date
आईकू इंडोनेशिया इंस्टाग्राम हैंडल अकाउंट के मुताबिक कंपनी का लॉन्च इवेंट 8 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे IST शुरू होगा। इस दौरान आईकू 11 5जी के साथ आईकू निओ 7 एसई स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा
iQoo 11 5G Specifications
आईकू 11 5जी को लेकर कंपनी ने पहले पुष्टी की थी कि इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर होगा। फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज होगा। इसमें 8GB और 12GB तक रैम हो सकता है। जबकि, 256GB और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
लीक जानकारी की मानें तो आईकू 11 5जी में E6 AMOLED डिस्प्ले होगा, 2K रिजॉल्यूशन समेत 144Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन के साथ होगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मुख्य 50MP, अल्ट्रा-वाइड लेंस 13MP और टेलीफोटो यूनिट 12MP होगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी हो सकती है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में होगी।
और पढ़िए – Pebble Frost Smartwatch: तगड़े फीचर्स की किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
iQoo Neo 7 SE Specifications
आईकू निओ 7 एसई में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC का प्रोसेसर होगा। इसमें AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 12GB तक रैम मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh तक की बैटरी होने की उम्मीद है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आईकू निओ 7 एसई को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इसके बारे में लीक के जरिए ही पता लग सका है। संभावना है कि फोन को 8 दिसंबर, 2022 के दिन लॉन्च किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
15 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
17 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
19 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
21 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines