हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

10 हजार के फोन में है ये फीचर पर लाखों के iPhone में नहीं, Apple क्यों नहीं करता ऐड?

क्या आप जानते हैं 10 हजार के फोन में ये फीचर मिलता है पर लाखों के iPhone में कंपनी ने कभी इसे ऐड ही नहीं किया। चलिए इसके पीछे की वजह जानते हैं…

विज्ञापन

iPhone vs Android: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो रोजाना के हमारे कई काम आसान कर देते हैं। आजकल कई स्मार्टफोन तो AI फीचर्स के साथ भी आने लगे हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं। जबकि कुछ फीचर्स को फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक खास फीचर ‘क्लोज ऑल ऐप्स’ एक बेहद आम फीचर बन चुका है, जो ज्यादातर बजट और मिड-रेंज Android डिवाइस में देखने को मिलता है लेकिन अगर आप लाखों रुपये खर्च कर iPhone खरीदते हैं, तो आपको यह फीचर इसमें नहीं मिलता है। चलिए इसके बारे में जानें…

iPhone में क्यों नहीं मिलता Close All Apps फीचर

दरअसल Apple का iOS ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड से काफी अलग तरीके से काम करता है। जब आप किसी ऐप को बैकग्राउंड में छोड़ देते हैं, तो वह फ्रीज हो जाता है और ज्यादा बैटरी या प्रोसेसिंग पावर इस्तेमाल नहीं करता है। यानी, ऐप्स को जबरदस्ती क्लोज करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यही नहीं Apple का मानना है कि बार-बार ऐप्स को क्लोज करने और दोबारा खोलने से बैटरी ज्यादा खर्च होती है, बजाय उन्हें बैकग्राउंड में रखना ज्यादा अच्छा है। iOS खुद ही RAM को मैनेज करता है, जिससे डिवाइस काफी स्मूथ चलता है। इसलिए कंपनी ने 2025 में भी क्लोज ऑल फीचर को iPhone में ऐड नहीं किया।

ये भी पढ़ें: Poco C75 5G Review: सिर्फ 7,999 रुपये में आने वाला ये 5G फोन खरीदने लायक? खूबियां और कमियां पहले जान लें

Android में क्यों दिया जाता है ये फीचर?

दूसरी तरफ Android डिवाइस में अलग-अलग कंपनियों के कस्टम यूआई देखने को मिलते हैं, जिनमें RAM मैनेजमेंट उतना स्मार्ट नहीं होता। इसलिए कई बार बैकग्राउंड ऐप्स ज्यादा बैटरी और मेमोरी इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे फोन स्लो हो सकता है। बता दें कि Close All Apps बटन यूजर्स को जल्दी से सारे ऐप्स बंद करने का ऑप्शन देता है।

फीचर के बिना भी आईफोन काफी स्मूथ

ऐसे में अगर आपको Close All Apps बटन चाहिए तो iPhone शायद आपके लिए नहीं है। यही नहीं एप्पल का पूरा सिस्टम इस कॉन्सेप्ट के खिलाफ काम करता है लेकिन अगर आप iOS के स्मूथ एक्सपीरियंस का मजा लेना चाहते हैं, तो यह छोटा-सा फीचर मिस नहीं करेंगे। इस फीचर के बिना भी आईफोन काफी ज्यादा स्मूथ तरीके से काम करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें