iPhone Security Tips: Android फोन के मुकाबले iPhone को हमेशा से सबसे ज्यादा सिक्योर डिवाइस माना जाता है। फोन के खास प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स की वजह से लाखों लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके iPhone में कुछ ऐसी हिडन सेटिंग्स हैं, जो आपका डेटा थर्ड-पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स के साथ शेयर कर सकती हैं। जी हां, अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं, तो आपको अभी ये 3 सेटिंग्स को बदल लेना चाहिए।
दरअसल, फोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो डिफॉल्ट ऑन रहती है। ये सेटिंग्स ऐप्स और वेबसाइट्स को आपका पर्सनल डेटा ट्रैक करने की परमिशन देती हैं। इस डेटा का इस्तेमाल करके आपको खास एड्स दिखाए जाते हैं और यूजर बिहेवियर को समझने और ऐप्स के इंगेजमेंट को ट्रैक करने के लिए यूज किया जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्राइवेसी खतरे में न आ जाए तो ये 3 सेटिंग ऑफ कर लें…
iPhone में अभी बदल लें ये 3 सेटिंग
Safari की सेटिंग्स बदलें
- सबसे पहले फोन का सेटिंग्स ऐप ओपन करें और नीचे स्क्रॉल करके Safari ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद सबसे नीचे जाएं और Advanced ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इधर आपको Privacy Preserving Ad Measurement नाम की सेटिंग दिखाई देगी, इसे अभी ऑफ कर दें।
- इतना करते ही आपका डेटा थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स को शेयर नहीं किया जाएगा और आपको ज्यादा सिक्योर ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
ऐप ट्रैकिंग को करें ऑफ
- इसके लिए आपको फिर से फोन की सेटिंग्स में ओपन करनी होगा और Privacy & Security ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Tracking ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब इधर से Allow Apps to Request to Track के टॉगल को ऑफ कर दें।
- इसके बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और लिस्ट में मौजूद हर ऐप के लिए ट्रैकिंग परमिशन को ऑफ कर दें।
ये भी पढ़ें : DeepSeek की बढ़ी मुश्किलें… OpenAI के नए AI टूल ने किया कमाल! इन कामों को कर देता है आसान
Apple Intelligence की डेटा एक्सेस भी करें ऑफ
Apple ने हाल ही में अपने AI फीचर Apple Intelligence को पेश किया जो यूजर के पर्सनल डेटा को एक्सेस कर सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि यह आपके डेटा को एक्सेस करे, तो इसे भी ऑफ कर लें।
- इसके लिए फोन की सेटिंग्स में Apple Intelligence & Siri पर जाएं।
- यहां आपको Learn from this App, Suggest App और Suggest Notifications के टॉगल को ऑफ कर दें।
- बैंकिंग, फाइनेंस और लोकेशन ऐप्स के लिए Learn from this App ऑप्शन को जरूर ऑफ कर दें।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines