iPhone SE 3 vs iPhone 16e: Apple ने अपनी आईफोन 16 सीरीज को बढ़ाते हुए अपने लेटेस्ट, किफायती और पावरफुल फोन को लॉन्च किया है। हम iPhone 16e की बात कर रहे हैं, जिसे कंपनी ने कल यानी 19 फरवरी को लॉन्च किया है। जैसा कि हम जानते हैं कि ये डिवाइस iPhone SE (3rd Gen) का सक्सेसर हैं। हालांकि कंपनी ने नए डिवाइस के लॉन्च के साथ कंपनी ने iPhone SE 3 को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। यहां हम आपको बताएंगे कि नया मॉडल पुराने से कैसे बेहतर है?
iPhone SE (3rd Gen): बजट में कॉम्पैक्ट iPhone
अगर आप एक कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली iPhone चाहते हैं, तो iPhone SE (3rd Gen) सही ऑप्शन हो सकता है। इसका 4.7-इंच LCD डिस्प्ले और टच आईडी है, जो क्लासिक iPhone डिजाइन का हिस्सा रहा है। इस डिवाइस में A15 बायोनिक चिप दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में A18 से कम पावरफुल है। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस में 5G सपोर्ट दिया है और डिवाइस को लेटेस्ट iOS अपडेट्स भी दिया जाएगा।
iPhone 16 Plus vs iPhone SE (3rd Gen) vs iPhone 16e: फीचर्स की तुलना
| फीचर्स | iPhone SE (3rd Gen) | iPhone 16e |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 4.7-इंच LCD | 6.1-इंच OLED |
| प्रोसेसर | A15 बायोनिक | A18 चिप |
| कैमरा | 12MP सिंगल कैमरा | 48MP फ्यूजन कैमरा, 2x टेलीफोटो |
| बैटरी लाइफ | 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक | 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक |
| चार्जिंग पोर्ट | लाइटनिंग पोर्ट | USB-C |
| विशेष फीचर्स | टच आईडी, होम बटन | एक्शन बटन, C1 5G मोडेम |
| कीमत | 47,600 रुपये से शुरू | 59,900 रुपये से शुरू |
iPhone 16e किफायती मॉडल
iPhone 16e को कंपनी के लेटेस्ट और पावरफुल मेंबर के तौर पर लॉन्च किया गया है। ये खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। ऐसे में कंपनी ने इसका पूरा ध्यान रखते हुए इस डिवाइस में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले, A18 चिप, और 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया है। इसके अलावा डिवाइस में Apple Intelligence, एक्शन बटन और Apple का C1 5G मोडेम भी है, जो इसे फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस बनाता है।
यह भी पढ़ें – iPhone 16e के 5 खास फीचर्स बनाते हैं बेहतरीन स्मार्टफोन; क्यों कहा जा रहा पावरफुल फोन?
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
9 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
11 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
14 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines