iPhone SE 4 Price Release Date Specifications: दुनिया भर में सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज में से एक Apple iPhone SE का नेक्स्ट GEN 4 अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि iPhone SE 4 के लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई लीक्स में खुलासा हुआ है कि नया SE मॉडल बड़े बदलाव के साथ सबसे किफायती iPhone में से एक होगा। चलिए iPhone SE 4 के बारे में सभी डिटेल्स जानें…
Apple iPhone SE 4 डिजाइन
इस बार, आने वाले iPhone SE को एक नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसे लेटेस्ट iPhone सीरीज से मिलता जुलता डिजाइन दिए जाने की उम्मीद है और इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह USB टाइप C और सिंगल कैमरा के साथ iPhone 14 जैसा दिखेगा। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 में 48 MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही गई है। इतना ही नहीं iPhone SE 4 में एक्शन बटन आने की उम्मीद है। हालांकि, लेटेस्ट कवर लीक बताते हैं कि इसमें कोई एक्शन बटन नहीं है।
Apple iPhone SE 4 डिस्प्ले
iPhone SE 4 में 60 Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.1 इंच का OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। हालांकि, डायनेमिक आइलैंड को लेकर अभी भी सवाल हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि डिवाइस में यह फीचर नहीं होगा और इसमें iPhone SE जैसा नॉच मिलेगा।
Apple iPhone SE 4 कैमरा
iPhone SE 4 में 48 MP सेंसर वाला सिंगल रियर कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। सेल्फी के लिए, iPhone SE 4 में 12 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : Amazon Diwali Sale में सस्ते हुए ये 10 मोबाइल, लिस्ट में iPhone भी शामिल
Apple iPhone SE 4 प्रोसेसर, बैटरी
iPhone SE 4 में Apple इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करने के लिए iPhone 16 में मौजूद A18 चिपसेट मिल सकता है। इसमें iPhone 14 की तरह ही 3279 mAh की बैटरी हो सकती है।
Apple iPhone SE 4 की कीमत
MacRumors के अनुसार, iPhone SE 4 की कीमत $500 ब्रैकेट यानी 40 से 45 हजार के बीच हो सकती है। हालांकि, लॉन्च और कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Apple iPhone SE 4 रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iPhone SE 4 के 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक iPhone SE 4 की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
7 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
8 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
12 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
14 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines