iPhone SE 4 launch Price and Features: एक तरफ जहां एप्पल iPhone 16 सीरीज के लॉन्च की तैयारियां कर रहा है, दूसरी ओर iPhone SE 4 को लेकर भी लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। हालांकि Apple ने अभी तक कोई ऑफिशियल तोर पर इसकी घोषणा नहीं की है। कई लीक्स में कहा गया है कि एप्पल एसई 4 के लिए बड़े अपग्रेड लाने की प्लानिंग कर रहा है, जो इसकी रिलीज में देरी का कारण बन रहा है। इससे पहले कहा जा रहा था कि Apple SE सीरीज को बंद करने के बारे में सोच रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
कैसा होगा फोन का डिजाइन?
लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 में कई बड़े अपग्रेड होंगे, जिसमें BOE का OLED डिस्प्ले, एक एक्शन बटन और एक USB-C पोर्ट शामिल हो सकता है, जो Apple के सबसे सस्ते आईफोन में होने वाले सबसे बड़े बदलाव होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि SE 4 का डिजाइन iPhone 14 जैसा होने की उम्मीद है, इसमें 6.1-इंच की स्क्रीन होने की संभावना है।
मिलेगी बड़ी बैटरी
पिछले प्रोटोटाइप से पता चलता है कि फोन की बैटरी में भी अपग्रेड होंगे, SE 4 में संभावित रूप से iPhone 14 के समान 3,279mAh की बैटरी हो सकती है, जो iPhone SE 3 की 1,261mAh बैटरी से एक बड़ा अपग्रेड होगा। नए SE मॉडल में Apple A16 बायोनिक चिप भी पेश कर सकता है, ये वही चिप है जो iPhone 15 में मिल रही है। इन अपग्रेड के बावजूद, SE 4 में पिछले SE मॉडल की तरह सिंगल रियर कैमरा होगा, जो आमतौर पर फ्लैगशिप मॉडल्स की तुलना में कम है। आने वाले महीनों में और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
कब लॉन्च होगा iPhone SE 4?
द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगला iPhone SE स्मार्टफोन स्प्रिंग 2025 में लॉन्च होगा। यह मार्च के आसपास SE वेरिएंट जारी करने के Apple के पैटर्न के अनुसार होगा। उदाहरण के लिए, सेकंड GEN का iPhone SE मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और थर्ड GEN मार्च 2022 में इस हिसाब से एसई 4 को मार्च 2025 में पेश किया जा सकता है।
iPhone SE 4 की कीमत
अगर लीक्स की माने तो iPhone SE 4 की कीमत पिछले एसई मॉडल के समान होने की उम्मीद है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे SE 4 की कीमत 500 डॉलर से कम रहेगी, जो कि iPhone SE 3 की अमेरिका में 429 डॉलर और भारत में 43,900 रुपये के बराबर होगी।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
30 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines