Cheapest AI iPhone: एप्पल जल्द ही 4th GEN का नया iPhone SE लॉन्च करने जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में लॉन्च डिटेल्स पर बड़ा अपडेट आया है। पहले कहा जा रहा था कि कंपनी इस फोन को जनवरी में लॉन्च करेगी लेकिन अभी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डिवाइस अप्रैल 2025 तक आ सकता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट मार्क गुरमन ने एक्स पर बताया है कि iPhone SE 4 जनवरी में नहीं आएगा। अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार होता है, तो Apple अप्रैल तक नया डिवाइस रिलीज कर सकता है। बता दें कि iPhone SE के पिछले मॉडल भी मार्च या अप्रैल में ही लॉन्च किए गए थे। डिवाइस के काफी फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। चलिए फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
iPhone SE 4 के खास फीचर्स
iPhone SE 4 में iPhone 14 के जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें 6.1-इंच LTPS OLED डिस्प्ले है। ये डिवाइस एप्पल के खुद के 5G मॉडेम पर बेस्ड होने की संभावना है, जो क्वालकॉम चिप्स को इस बार छोड़ सकता है। डिवाइस में फेस आईडी भी शामिल होगी, जो पहले के मॉडल्स में पाए जाने वाले टच आईडी की जगह लेगा। डिवाइस में A18 चिप और 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। ज्यादा RAM होने की वजह से इस फोन में भी हमें एप्पल इंटेलिजेंस वाले कई AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
सस्ते में एप्पल के AI फीचर्स
इन फीचर्स की मदद से ये एप्पल का सबसे सस्ता AI फीचर्स वाला आईफोन मॉडल बन जाएगा। बता दें कि अभी तक कंपनी ने अपने AI फीचर्स को सिर्फ iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल पर ही रोल आउट किया है। पुराने अन्य किसी मॉडल में AI फीचर्स देखने को नहीं मिलते। ऐसे में अगर आप सस्ते में एप्पल AI फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो ये फोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
ये भी पढ़ें : फोन के ये दो सीक्रेट कोड अभी लगा दो…फिर देखो कमाल, एक Wifi तो दूसरा डिवाइस को कर देगा फास्ट!
फोटोग्राफी में बेस्ट?
फोटोग्राफी के मामले में iPhone SE 4 में 48MP का रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। कहा जा रहा है कि डिवाइस 3,279mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो इसके स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बेस्ट बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।
कितनी हो सकती है iPhone SE 4 की कीमत?
कीमत की बात करें तो iPhone SE 4 की कीमत $500 यानी लगभग 42,961 रुपये हो सकती है। दक्षिण कोरिया में, डिवाइस की कीमत KRW 8,00,000 से ज्यादा हो सकती है। जैसे-जैसे Apple iPhone SE 4 और नए iPad मॉडल की रिलीज के लिए तैयारी कर रहा है, वैसे-वैसे इन डिवाइस पर और अपडेट आने की उम्मीद है क्योंकि एक्सपेक्टेड लॉन्च डेट नजदीक आ रही है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
30 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines