iPhone SE 4 Launch: एप्पल अगले हफ्ते अपना सबसे सस्ता iPhone यानी iPhone SE 4 लॉन्च करने वाला है। आने वाले फोन में कई बदलाव होने की उम्मीद है और ज्यादातर इस बार बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में ये बदलाव होंगे। ऐसे में अगर आप भी एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन और इंतजार कर लें। नया आईफोन खास AI फीचर्स से लैस हो सकता है जो आपको सस्ते में प्रीमियम फील देगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
नया डिजाइन
नए iPhone SE 4 में सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन में हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए iPhone SE 4 में होम बटन को हटा दिया जाएगा और नया डिजाइन पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि फोन नॉच के साथ आएगा। पहले कहा जा रहा था कि इस नए iPhone में डायनेमिक आइलैंड मिलेगा।
Face ID
iPhone SE सीरीज के इतिहास में पहली बार है जब ये फोन Touch ID के साथ नहीं बल्कि Face ID के साथ आएगा। स्लिमर बेजल और नॉच के साथ नई डिजाइन लैंग्वेज जिसमें Touch ID के बजाय Face ID शामिल होने वाली है।
iPhone 16 सीरीज जितना पावरफुल
iPhone SE सीरीज के इतिहास ने हमें कुछ सबसे खास मिलता है तो वह यह है कि फोन में हमेशा कंपनी का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होता है। लीक्स में इस बार भी कहा जा रहा है कि डिवाइस A18 चिपसेट के साथ आ सकता है।
Apple इंटेलिजेंस
iPhone SE 4 एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करने वाला सबसे किफायती iPhone बनने की भी उम्मीद है। फोन में सभी AI फीचर्स को सपोर्ट करने की उम्मीद है। डिवाइस नई Siri और खास AI फीचर्स ऑफर कर सकता है।
iOS 18
एप्पल iPhone SE 4 में लेटेस्ट iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करने वाला है। दरअसल, फोन में लेटेस्ट वर्जन पहले से इंस्टॉल हो सकता है। साथ ही, फोन में कई जेनरेशन के सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिए जाएंगे। जिससे ये एक फ्यूचर प्रूफ फोन बन जाएगा।
Photo Credit: Apple Hub
कैमरा अपग्रेड
एप्पल इस बार iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप पेश करने वाला है लेकिन यह नए iPhones की तरह ही नए 48MP सेंसर के साथ आ सकता है। जिससे ये फोन फोटोग्राफी में भी काफी शानदार हो सकता है।
USB Type-C
लेटेस्ट iPhone 16 की तरह Apple अब सभी iPhones में USB Type-C पोर्ट स्टैन्डर्ड बना रहा है। जिसके चलते अब iPhone SE 4 में भी हमें USB Type-C पोर्ट देखने को मिल सकता है जो इसे और भी खास बना देगा। iPhone SE 3 में ये सभी फीचर्स मिसिंग हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines