iPhone SE 4 Design and Features: एक तरह जहां सभी की नजरें iPhone 16 सीरीज पर टिकी हुई हैं इस बीच अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही 4th GEN के iPhone SE को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ वक्त में iPhone SE मॉडल के कई फीचर्स और कैमरा डिटेल्स सामने आए हैं। बता दें कि आईफोन की SE सीरीज सबसे सस्ते आईफोन ऑफर करती है। आने वाले इस नए फोन के कुछ रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं जिसमें फोन की एक झलक देखने को मिलती है कि iPhone SE 4 कैसा दिखाई देगा।
iPhone SE 4 का डिजाइन
लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक इस बार iPhone SE 4 में सबसे जबरदस्त डिजाइन देखने को मिल सकता है। रेंडर डिस्प्ले के टॉप पर मौजूद एक नॉच को दिखाते हैं, जिसमें सेल्फी कैमरा और फेस आईडी सेंसर होने की उम्मीद है, जो एप्पल के फ्लैगशिप आईफोन 13 सीरीज की याद दिलाता है। कंपनी इस बार फोन में कोई भी टच आईडी होम बटन पेश नहीं करेगी, जो पिछले एसई मॉडल में देखने को मिलता था।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
ये भी पढ़ें : Instagram Latest Feature: Reels में भी पार्टनर के साथ मिलेगा प्राइवेट स्पेस, जानें कैसे?
मिलेगी बड़ी स्क्रीन
iPhone SE 4 केस की तस्वीरें शेयर करते हुए लीकर माजिन बू (@MajinBuOfficial) ने फोन के डिजाइन के बारे में खुलासा किया है। लीक्स के अनुसार डिवाइस में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी स्क्रीन होने की उम्मीद है। फोन में नॉच ऐड होने से ये तो साफ हो गया है कि सिक्योर ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में सिग्नेचर फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।
कैमरा में होंगे बड़े अपग्रेड
डिवाइस के पीछे की ओर इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़े अपग्रेड होने की बात कही जा रही है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार फोन में पीछे की तरफ एक सिंगल कैमरा सेंसर मिलने वाला है, जो 48-मेगापिक्सेल का हो सकता है, एक एलईडी फ्लैश और माइक्रोफोन के साथ बैक डिजाइन न्यू लुक में दिखाई देगा। हालांकि कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन Apple के पुराने iPhone XR मॉडल से मिलता जुलता है।
फ्लैगशिप मॉडल वाला मिलेगा फीचर?
लीक्स में सामने आई रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि हैंडसेट के बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और वॉल्यूम कंट्रोल के ऊपर एक अलग कटआउट देखने को मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कटआउट में कंपनी म्यूट स्विच की जगह एक एक्शन बटन को पेश कर सकती है, जो अभी एप्पल के लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स पर देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
28 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines