iPhone को लोग उसकी प्रीमियम क्वालिटी और शानदार डिस्प्ले के लिए पसंद करते हैं, लेकिन यही खूबी इसे थोड़ा नाजुक भी बना देती है. जरा-सी लापरवाही और हाथ से गिरा iPhone सीधे सर्विस सेंटर का रास्ता दिखा देता है. भारत ही नहीं, दुनिया भर में Apple सर्विस सेंटर्स पर सबसे ज्यादा आने वाला केस टूटी या क्रैक हुई स्क्रीन का होता है. स्क्रीन खराब होने से न सिर्फ फोन इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है, बल्कि उसकी री-सेल वैल्यू भी काफी गिर जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि iPhone की स्क्रीन बदलवाने में आखिर कितना खर्च आता है और सही विकल्प क्या है.
Apple सर्विस सेंटर पर स्क्रीन बदलवाने का खर्च
Apple अपने ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर्स पर ओरिजिनल डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा देता है. हालांकि, यह सुविधा सस्ती नहीं होती. खासतौर पर नए और Pro मॉडल iPhone यूजर्स के लिए यह खर्च जेब पर भारी पड़ सकता है. स्क्रीन बदलवाने की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास कौन-सा iPhone मॉडल है और आपने AppleCare+ लिया है या नहीं.
बिना AppleCare+ के डिस्प्ले रिप्लेसमेंट कितना महंगा
अगर आपके iPhone पर AppleCare+ नहीं है, तो ऑफिशियल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का खर्च काफी ज्यादा हो सकता है. iPhone 15 और iPhone 15 Plus की स्क्रीन बदलवाने पर करीब 28,000 से 33,000 रुपये तक खर्च आ सकता है. वहीं iPhone 15 Pro और Pro Max के लिए यह रकम लगभग 33,000 से 38,000 रुपये तक पहुंच जाती है.
iPhone 14 और 14 Plus में स्क्रीन रिप्लेसमेंट का खर्च करीब 26,000 रुपये रहता है, जबकि 14 Pro सीरीज में यह 31,000 से 35,000 रुपये तक जा सकता है. iPhone 13 सीरीज में यह खर्च लगभग 22,000 से 29,000 रुपये के बीच होता है. iPhone 12 सीरीज के लिए 20,000 से 26,000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. वहीं iPhone SE (तीसरी जनरेशन) यूजर्स को करीब 12,000 से 15,000 रुपये चुकाने होते हैं.
इस कीमत में आपको ओरिजिनल Apple OLED डिस्प्ले, सही ब्राइटनेस, True Tone सपोर्ट और आधिकारिक वारंटी मिलती है.
AppleCare+ होने पर कितना देना पड़ेगा
अगर आपने AppleCare+ लिया हुआ है, तो स्क्रीन टूटने की टेंशन काफी हद तक कम हो जाती है. इस प्लान के तहत डिस्प्ले रिप्लेसमेंट पर हर बार सिर्फ लगभग 2,500 से 3,000 रुपये का सर्विस चार्ज देना होता है. AppleCare+ में साल में दो बार accidental damage कवर मिलता है और रिपेयर Apple के ट्रेंड टेक्नीशियन द्वारा असली पार्ट्स से की जाती है. महंगे Pro मॉडल इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान किसी सुरक्षा कवच जैसा है.
स्क्रीन रिप्लेसमेंट कहां करवाना बेहतर
iPhone की स्क्रीन बदलवाने के लिए हमेशा Apple Authorised Service Centre या Apple की वेबसाइट से बुक की गई सर्विस का ही विकल्प चुनना चाहिए. Apple साफ तौर पर चेतावनी देता है कि लोकल रिपेयर शॉप से रिपेयर कराने पर वारंटी खत्म हो सकती है. इसके अलावा Face ID, True Tone और डिस्प्ले क्वालिटी पर भी असर पड़ने का खतरा रहता है.
लोकल रिपेयर सस्ता, लेकिन जोखिम भरा
बिना ऑथराइजेशन वाली दुकानों पर स्क्रीन रिप्लेसमेंट सस्ता जरूर लगता है, लेकिन इसमें कई जोखिम होते हैं. सस्ते और गैर-ओरिजिनल पार्ट्स फोन की परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई बार थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में बाद में बड़ा खर्च उठाना पड़ जाता है.
रिपेयर कराएं या नया iPhone खरीदें
अगर आपका iPhone काफी पुराना हो चुका है और स्क्रीन बदलवाने का खर्च उसकी मौजूदा कीमत के आसपास पहुंच रहा है, तो नया फोन खरीदना ज्यादा समझदारी हो सकती है. Amazon Great Indian Festival या Flipkart Big Billion Days जैसी सेल्स में अच्छे अपग्रेड मिल जाते हैं. लेकिन अगर आपका iPhone नया है, तो ऑफिशियल रिपेयर ही सबसे सुरक्षित और सही विकल्प माना जाता है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines