हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत में iPhone का प्रोडक्शन रुका, जानिए क्या है वजह

iPhone Production Stopped in India: क्या आप जानते हैं भारत में Apple iPhones का प्रोडक्शन रुक गया है। आइये इसकी वजह जानते हैं।

विज्ञापन

iPhone Production Stopped in India: भारत में Apple iPhones का प्रोडक्शन टेंपरेरी तोर पर रुक गया है क्योंकि ताइवान के फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने खराब मौसम की स्थिति के कारण दक्षिणी भारत में चेन्नई के पास अपने कारखानों में कामकाज को कुछ समय के लिए रोक दिया है। चक्रवात मिचौंग के कारण भारी बारिश ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर को प्रभावित किया, जो एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब है।

चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश के कारण चेन्नई में बाढ़ आ गई, जिसके कारण हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा और कारें पानी में बह गईं हैं। परिणामस्वरूप, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन दोनों ने क्षेत्र में अपने कारखानों में iPhone प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। बता दें कि फॉक्सकॉन की तमिलनाडु iPhone मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में लगभग 35,000 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि प्रोडक्शन कब तक बंद रहेगा।

भारत में तेजी से ग्रो कर रहा फॉक्सकॉन

फॉक्सकॉन भारत में लगातार अपने पैर पसार रहा है, देश के दक्षिणी भाग में मैन्युफैक्चरिंग स्थानों में निवेश कर रहा है। यह कदम चीन से दूर अपने प्रोडक्शन में विविधता लाने की एप्पल की रणनीति है। मार्केट एनालिटिक्स फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, विशेष रूप से, एप्पल ने सितंबर में समाप्त तिमाही में भारत से अपना उच्चतम तिमाही शिपमेंट हासिल किया, जो 2.5 मिलियन यूनिट को पार कर गया।

दूसरी बार रुका मैन्युफैक्चरिंग का काम

हालांकि मौसम के कारण हाल के महीनों में ये दूसरी बार है जब पेगाट्रॉन को मैन्युफैक्चरिंग का काम मजबूर हो कर रोकना पड़ा है। कंपनी ने पहले सितंबर में आग लगने की घटना के बाद भी iPhone असेंबली को कुछ समय के लिए रोक दिया था। कहा जा रहा है कि मैन्युफैक्चरिंग में इस अस्थाई रुकावट से एप्पल की सप्लाई पर असर पड़ने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें