iPhone Notification Problem after iOS 18 Update: एप्पल iOS 18 पिछले कुछ सालों में iPhones के लिए जारी हुए सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट में से एक है, लेकिन इसके लॉन्च के बाद से, कई यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उन्हें अपने पसंदीदा ऐप से नोटिफ़िकेशन नहीं मिल रहे हैं। अगर आपको भी अपने iPhone पर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिल रहा है, तो यहां हम आपको इसे फिक्स करने के 5 तरीके बताएंगे जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
टॉगल ऐप नोटिफिकेशन्स
अगर आपको चुनिंदा ऐप से नोटिफिकेशन नहीं मिल रहे हैं, तो संभावना है कि आपने उस ऐप के लिए नोटिफिकेशन्स बंद कर दिए होंगे। यह देखने के लिए कि क्या ऐसा है, डिवाइस सेटिंग पर जाएं, नोटिफिकेशन्स पर टैप करें और वह ऐप ढूंढे जिससे आपको नोटिफिकेशन्स नहीं मिल रहे हैं। अगर आपने ऐप के लिए नोटिफिकेशन्स बंद कर दिए हैं, तो बस ‘नोटिफिकेशन्स की परमिशन दें’ टॉगल को ऑन करें, लेकिन अगर उस ऐप के लिए नोटिफिकेशन पहले से ही ऑन हैं, तो टॉगल को ऑफ करके फिर से ऑन करके देखें कि समस्या ठीक हुई है या नहीं।
इन-ऐप नोटिफिकेशन सेटिंग्स देखें
iPhone यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन ऑन करने की सुविधा देता है, कुछ ऐप की अपनी नोटिफिकेशन सेटिंग होती हैं। उदाहरण के लिए, आप ऐप सेटिंग खोलकर और ‘नोटिफिकेशन’ सेक्शन में जाकर यह कंट्रोल कर सकते हैं कि WhatsApp कौन-सी नोटिफिकेशन भेजे।
लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन सेंटर को ऑन करें
क्या आपको होम स्क्रीन पर नोटिफिकेशन दिखाई दे रहे हैं, लेकिन लॉक स्क्रीन पर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिल रहा है? संभावना है कि आपने नोटिफिकेशन सेंटर को Disabled कर दिया हो। इसे ऑन करने के लिए, अपने iPhone पर सेटिंग ऐप लॉन्च करें, ‘फेस आईडी और पासकोड’ पर टैप करें और ‘नोटिफिकेशन सेंटर’ नाम के टॉगल को ऑन करें।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
फोकस मोड बंद करें
कुछ समय पहले, Apple ने ‘फोकस मोड’ नाम का एक फीचर शुरू किया था जो ऑन होने पर किसी भी नोटिफिकेशन को ऑटोमैटिक म्यूट कर देता है। कहीं आपके फोन पर ये ऑन तो नहीं इसके लिए डिवाइस पर कंट्रोल सेंटर खोलें और फोकस को टैप करके रखें। यहां देखें कि कहीं ये मोड ऑन तो नहीं है।
बैकग्राउंड में ऐप्स रिफ्रेश ऑन रखें
आपको किसी ऐप के लिए नोटिफिकेशन न मिलने का एक कारण यह भी हो सकता है कि वह बैकग्राउंड में खुद रिफ्रेश न हो रहा हो। इसे ऑन करने के लिए, सेटिंग ऐप खोलें, जनरल पर टैप करें और ‘बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश’ नाम का ऑप्शन सेलेक्ट करें। अब, ‘वाई-फाई और सेल्युलर डेटा’ चुनें, वापस जाएं और उन ऐप्स के लिए फीचर ऑन करें जिन्हें आप बैकग्राउंड में रिफ्रेश करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines