iPhone Like Budget Smartphones : जब से एप्पल ने अपने आईफोन लाइनअप में Dynamic Island नॉच डिजाइन पेश किया है तब से एंड्राइड स्मार्टफोन कंपनियां भी इसे अपने फोन्स में पेश कर रही हैं। सबसे पहले एप्पल ने अपने आईफोन 14 प्रो और आईफोन 15 सीरीज पर डायनेमिक आइलैंड को पेश किया। जो लोग Dynamic Island के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह एक एनिमेटेड आइलैंड है जो रेगुलर नॉच से अलग है। डायनामिक आइलैंड ने दिखाया है कि कैसे ग्राफिक्स का यूज करके नोटिफिकेशन को और भी बेहतर बनाया जा सकता है और नॉच को छुपाया जा सकता है।
इसके कुछ समय बाद ही Android डेवलपर्स ने भी ऐसे ही फीचर्स को तैयार किया। आज एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर थर्ड-पार्टी ऐप्स का यूज करके, कोई भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर समान नॉच डिजाइन का मजा ले सकता है, लेकिन कुछ एंड्रॉइड कंपनियां ऐसी भी हैं जो अपने फोन्स में इसी तरह के फीचर्स को ऑफर कर रही हैं। वहीं अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बिल्ट-इन डायनेमिक आइलैंड वाला फीचर हो, तो यहां हम कुछ बजट ऑप्शन आपके लिए लेकर आये हैं। चलिए सभी के बारे में जानते हैं।
वीडियो से जानें Dynamic Island के बारे में
रियलमी C53
Realme C53 इस वक्त 10,000 रुपये से कम में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक है। इस फोन में मिनी कैप्सूल नाम का फीचर है, जो आईफोन के डायनामिक आइलैंड की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, इस फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप भी iPhone 14/15 Pro के कैमरा आइलैंड जैसा ही दिखता है। यह स्मार्टफोन Unisoc T612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 108 एमपी का प्राइमरी कैमरा भी है।
वीडियो से भी जानें इस स्मार्टफोन के बारे में
आईटेल S23+
आईटेल एस23+ को डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ लॉन्च नहीं किया गया था। कंपनी ने हाल ही में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए डायनेमिक बार फीचर को ऐड किया है, जो डायनेमिक आइलैंड की तरह काम करता है। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.78 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला यह बाजार में सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है।
इसकी कीमत सिर्फ 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। डिवाइस में 50 MP प्राइमरी सेंसर के साथ iPhone जैसा कैमरा आइलैंड भी है। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो यूएसबी-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वीडियो से भी जानें इस स्मार्टफोन के बारे में
इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो
Infinix GT 10 Pro एक बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 8050 SoC से लैस है। इसे भी कंपनी ने हाल ही में एक अपडेट के जरिए मैजिक रिंग नाम से एक आईफोन जैसा फीचर दिया है, जो बिल्कुल iPhone के डायनेमिक आइलैंड की तरह काम करता है। 24,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines