iPhone Hidden Features: क्या आप भी नॉइस कैंसिलेशन के लिए महंगे ANC वाले Earphones खरीदने का सोच रहे हैं? तो जरा रुक जाइए क्योंकि आपका iPhone कई ऐसी हिडन सेटिंग्स (Hidden Settings) से लैस है, जिसके जरिए आप इस काम को एक क्लिक पर भी कर सकते हैं। जी हां, एप्पल ने हाल ही में iOS 17 के साथ कई शानदार फीचर्स को पेश किया था। इसी के साथ कंपनी ने नॉइस कैंसिलेशन के लिए भी एक जबरदस्त फीचर को रोल आउट किया। जिसे ऑन करने के बाद आपका कालिंग एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि इस नॉइस कैंसिलेशन फीचर को यूज करने के लिए आपको कोई भी ऐसे Earphone खरीदने की जरूरत नहीं है जो ANC के साथ आते हैं। चलिए इस सेटिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बता दें कि इस फीचर का नाम Voice Isolation है और ये iOS 17 पर रन करने वाले सभी आईफोन्स पर फ्री में उपलब्ध है। इसे यूज करना काफी आसान है। खास बात यह है कि नॉइस कैंसिलेशन के लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप को भी इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। ये फीचर आपके फोन की सेटिंग में ही मौजूद है, लेकिन ये आपको ऐसे दिखाई नहीं देगा और न ही आप सर्च के जरिए इसे सेटिंग में ढूंढ पाएंगे। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इस वीडियो से भी जानें iOS 17 के कुछ खास फीचर्स
Voice Isolation कैसे करें यूज?
- यह एक पूरी तरह से Hidden फीचर है जो कालिंग के दौरान ही दिखाई देता है।
- इसलिए इसका यूज करने के लिए सबसे पहले किसी से कॉल करने को कहें या आप किसी को कॉल करें।
- कॉल पिक हो जाने के तुरंत बाद कंट्रोल सेंटर में जाएं।
- यहां आपको माइक का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही डिवाइस पर 3 ऑप्शन दिखाई देंगे।
- फोन डिफ़ॉल्ट रूप से स्टैंडर्ड पर सेट होगा।
- आपको अब इसे बदल कर Voice Isolation पर सेट करना है।
- इतना करते ही आपके फोन में नॉइस कैंसिलेशन फीचर ऑन हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : पर्सनल ईमेल का यूज किए बिना कैसे करें Log in, जानिए
इस वीडियो से भी जानें इस फीचर के बारे में
इस फीचर के फायदे भी जान लो…
अगर आप रोजाना Bus या ट्रैन में बहुत ज्यादा ट्रेवल करते हैं और इस दौरान आपको बहुत कॉल्स आते हैं तो ऐसी सिचुएशन में ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है, क्योंकि ये फीचर आपकी आवाज को फ़िल्टर करके सामने वाले तक पहुंचाता है। नॉइस कैंसिलेशन फीचर आपके आस पास के फालतू शोर को म्यूट कर देता है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
28 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines