महंगे ANC वाले Earphones को कह दें बाय-बाय! बस इस Hidden Setting को करें Try
iPhone Hidden Features: कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस से हैं परेशान? तो एक बार इस गजब ट्रिक को जरूर जान लें…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

iPhone Hidden Features: क्या आप भी नॉइस कैंसिलेशन के लिए महंगे ANC वाले Earphones खरीदने का सोच रहे हैं? तो जरा रुक जाइए क्योंकि आपका iPhone कई ऐसी हिडन सेटिंग्स (Hidden Settings) से लैस है, जिसके जरिए आप इस काम को एक क्लिक पर भी कर सकते हैं। जी हां, एप्पल ने हाल ही में iOS 17 के साथ कई शानदार फीचर्स को पेश किया था। इसी के साथ कंपनी ने नॉइस कैंसिलेशन के लिए भी एक जबरदस्त फीचर को रोल आउट किया। जिसे ऑन करने के बाद आपका कालिंग एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि इस नॉइस कैंसिलेशन फीचर को यूज करने के लिए आपको कोई भी ऐसे Earphone खरीदने की जरूरत नहीं है जो ANC के साथ आते हैं। चलिए इस सेटिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बता दें कि इस फीचर का नाम Voice Isolation है और ये iOS 17 पर रन करने वाले सभी आईफोन्स पर फ्री में उपलब्ध है। इसे यूज करना काफी आसान है। खास बात यह है कि नॉइस कैंसिलेशन के लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप को भी इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। ये फीचर आपके फोन की सेटिंग में ही मौजूद है, लेकिन ये आपको ऐसे दिखाई नहीं देगा और न ही आप सर्च के जरिए इसे सेटिंग में ढूंढ पाएंगे। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इस वीडियो से भी जानें iOS 17 के कुछ खास फीचर्स
ये भी पढ़ें : पर्सनल ईमेल का यूज किए बिना कैसे करें Log in, जानिए
इस वीडियो से भी जानें इस फीचर के बारे में
अगर आप रोजाना Bus या ट्रैन में बहुत ज्यादा ट्रेवल करते हैं और इस दौरान आपको बहुत कॉल्स आते हैं तो ऐसी सिचुएशन में ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है, क्योंकि ये फीचर आपकी आवाज को फ़िल्टर करके सामने वाले तक पहुंचाता है। नॉइस कैंसिलेशन फीचर आपके आस पास के फालतू शोर को म्यूट कर देता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: