यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। आप लोग भी आईफोन लेने का सपना देखते होंगे, लेकिन काफी ज्यादा मंहगा होने के कारण नहीं ले पाते। इसलिए अब एंड्रॉइड स्मार्टफोन में iPhone वाला ये बढ़िया फीचर लेकर आया है। बता दें कि टेक कंपनी एप्पल ने जब अपने iPhone Pro और Pro Max में डायनमिक आईलैंड फीचर लॉन्च किया, तो यह इनोवेशन यूजर्स को काफी पंसद आएगा। इसके बाद से जितने भी नए आईफोन फीचर के साथ आ रहे हैं। बता दें कि यह फीचर ना सिर्फ प्रीमियम फील देता है बल्कि मल्टीटास्किंग को भी स्मार्ट बनाता है।
बता दें कि आईफोन में मिलने वाला Dynamic Island एक तरह का इंटरैक्टिव नोटिफिकेशन पिल है। यह डिवाइस के फ्रंट कैमरा कटआउट को एक इन्फॉर्मेशन और कंट्रोल टूल में चेंज कर देता है। इसमें यूजर्स को कॉल्स, नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, चार्जिंग स्टेटस और टाइमर का लाइव अपडेट मिलता है। साथ में स्क्रीन यूज भी कर सकते हैं।
DynamicSpot ऐप
कई सारे स्मार्टफोन में नए-नए फीचर आते रहते हैं। ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनके माध्यम से कुछ मुख्य फीचर फोम में देखने को मिलते हैं। DynamicSpot भी इनमें से एक है। इसकी मदद से कुछ खास फीचर का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को अपने मोबाइल में मौजूद गूगल प्ले स्टोर में जाकर DynamicSpot सर्च करें और डाउनलोड कर लें। इस ऐप का साइज लगभग 3 से 5MB है और इसे 4 प्लस स्टोर रेटिंग्स दी गई है।
ऐप का कैसे करें सेटअप?
1. सबसे पहले ऐप को ओपन करें और कुछ जरूरी परमिशन दें जैसे- नोटिफिकेशन, ऐप्स, ड्रॉ ओवर आदि।
2. उसके बाद आप ये तय कर सकते हैं कि किन ऐप्स के नोटिफिकेशंस Dynamic Island में दिखने चाहिए।
3. आप म्यूजिक प्लेयर, चार्जिंग स्टेटस, टाइमर और कॉल नोटिफिकेशन को भी अनेबल कर सकते हैं।
4. इसके बाद ऐप को सेटअप करने के बाद आपको फोन में डायनमिक आईलैंड फीचर का आनंद लगेगा।
एक खास बात बता दें कि DynamicSpot ऐप यूज करते समय आप सही तरीके से प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। वैसे तो यह फीचर सभी एंड्रॉइड फोन में काम करता है, लेकिन जिनमें पंच होल कैमरा होता है, वहां इसका विजुअल एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार होता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines