फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में लंबे समय से Samsung का दबदबा रहा है. लेकिन अब Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर ली है. ऐसे में प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने वालों के सामने नया ऑप्शन आ गया है. iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold दोनों ही अपने-अपने ब्रांड के दमदार फोन्स हैं, लेकिन कीमत, वजन, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के मामल में दोनों में काफी अंतर है. ऐसे में सवाला आता है कि करीब 3 लाख वाले iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 में आखिर किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा है.
कीमत में करीब 1.20 लाख रुपये का अंतर
कीमत से शुरुआत करें तो दोनों फोन्स के बीच बड़ा अंतर है. iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. वहीं Samsung Galaxy Z Fold8 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,79,999 रुपये है. यानी समान 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की तुलना करें तो iPhone Duo करीब 1.20 लाख रुपये महंगा है.
कीमत के मामले में Samsung आगे
दोनों फोन्स के फीचर्स प्रीमियम हैं, लेकिन कीमत में इतना बड़ा अंतर इसे नजरअंदाज करना मुश्किल बनाता है. Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत iPhone Duo के मुकाबले काफी कम है. इसलिए अगर बजट आपके लिए अहम है तो कीमत के मामले में Samsung Galaxy Z Fold 8 ज्यादा बेहतर विकल्प दिखाई देता है.
दोनों में मिलती है बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन
- iPhone Duo को खोलने पर 7.6 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिलती है. इसमें 120Hz तक का ProMotion रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोन को बंद रखने पर बाहर 5.4 इंच की डिस्प्ले मिलती है.
- Galaxy Z Fold8 में भी 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन दी गई है. इसके बाहर 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है. Samsung ने इस बार फोन के स्क्रीन अनुपात में बदलाव किया है, जिससे मल्टीटास्किंग के दौरान स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलती है.
बड़ी स्क्रीन के लिहाज से दोनों फोन्स लगभग एक जैसी कंडीशन में हैं. दोनों में 7.6 इंच की मुख्य फोल्डेबल स्क्रीन है. हालांकि Apple और Samsung ने फोल्डेबल स्क्रीन के इस्तेमाल का तरीका अलग रखा है. ऐसे में यहां पसंद काफी हद तक यूजर के इस्तेमाल और ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करेगी.
Galaxy Z Fold 8 वजन में iPhone Duo से हल्का
फोन को रोजाना साथ लेकर चलने की बात करें तो Samsung बेहतर हो सकता है. Galaxy Z Fold 8 का वजन 201 ग्राम है और खुलने पर इसकी मोटाई 4.5mm है. Samsung के मुताबिक यह कंपनी का अब तक का सबसे हल्का Z Fold मॉडल है.
वहीं iPhone Duo का वजन 254 ग्राम है और इसे खोलने पर इसकी मोटाई 5.2mm है. Apple ने इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बताया है, लेकिन वजन के मामले में यह Galaxy Z Fold 8 से काफी भारी है. इसलिए अगर हल्का फोल्डेबल फोन आपकी प्राथमिकता है, तो Samsung का फोन ज्यादा बेहतर नजर आता है.
iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 के कैमरे में क्या फर्क?
- कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo में डुअल 48MP Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 48MP का मेन और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. Apple ने फोल्डेबल डिजाइन को ध्यान में रखते हुए कैमरा से जुड़े कुछ नए अनुभव भी दिए हैं.
- Samsung Galaxy Z Fold8 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. कंपनी ने कैमरा फीचर्स में AI आधारित फोटो एडिटिंग और दूसरी स्मार्ट सुविधाओं पर भी फोकस किया है.
कैमरा की तुलना केवल मेगापिक्सल देखकर करना सही नहीं होगा. फोटो की क्वालिटी में कैमरा सेंसर के अलावा प्रोसेसिंग, कलर ट्यूनिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कई पहलू अहम होते हैं.
iPhone Duo में A20 Pro चिप
परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple की नई A20 Pro चिप दी गई है. कंपनी ने इसे बेहतर CPU, GPU और AI प्रोसेसिंग क्षमता के साथ पेश किया है. इसमें Neural Engine भी मिलता है, जो AI से जुड़े कामों को संभालने में मदद करता है.
Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon चिपसेट
Samsung Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है. दोनों फोन अपने-अपने प्लेटफॉर्म के दमदार हार्डवेयर के साथ आते हैं, इसलिए वास्तविक प्रदर्शन का अंतर बेंचमार्क और रोजाना इस्तेमाल के बाद ज्यादा साफ होगा.
किसकी बैटरी बेहतर?
बैटरी की बात करें तो iPhone Duo में डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है. Apple के मुताबिक, फोन बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक और अंदर वाली स्क्रीन पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. वहीं Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh मिलती है. सैमसंग के मुताबिक ये फोन 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देन सकता है. हालंकि असल बैटरी बैकअप इस बात पर डिपेंड करेगा कि फोन का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है.
किसके लिए बेहतर है Galaxy Z Fold8?
अगर आपकी प्राथिमिकता कम कीमत, लाइट वेट और प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस है तो Samsung Galaxy Z Fold8 ज्यादा व्यावहारिक ऑप्शन नजर आता है. इसकी शुरुआती कीमत iPhone Duo से काफी कम है और वजन भी कम है.
किसे पसंद आएगा iPhone Duo?
वहीं अगर आप Apple के इकोसिस्टम, iOS, Apple Intelligence और नए A20 Pro प्रोसेसर प्रायोरिटी देते हैं तो iPhone Duo आपके लिए ज्यादा आकर्षक हो सकता है. बता दें, Apple ने पहली बार फोल्डेबल iPhone के जरिए अपने iPhone अनुभव को एक नए फॉर्म में पेश किया है.
ये भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले और A20 Pro चिप से लैस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
12 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines